< Back
Lead Story
Bhopal News: हमारा धर्म अपना लो 20 लाख रूपए मिलेंगे, राजधानी भोपाल में खुलेआम करवाया जा रहा है धर्मपरिवर्तन
bhopal
Lead Story

Bhopal News: हमारा धर्म अपना लो 20 लाख रूपए मिलेंगे, राजधानी भोपाल में खुलेआम करवाया जा रहा है धर्मपरिवर्तन

Anurag Dubey
|
16 July 2024 12:36 PM IST

मामला राजधानी भोपाल के पिपलानी इलाके का बताया जा रहा है। वाक्या रविवार शाम का है। एक करोबारी रास्ते से गुजर रहा था, उसी वक्त वहां दो महिलाएं मिली और महिलाओं ने कारोबारी को ईसा मसीह के बताए मार्ग पर चलने की पेशकश कर रही थी।

Bhopal News: भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सरे राह दो महिलाओं के द्वारा धर्म परिवर्तन कराने का मामला सामने आया है। यहां महिलाएं एक कारोबारी को ईसा मसीह के बताए गए रास्ते पर चलने की सलाह दे रही थीं और इसके साथ ही वे ईसाई धर्म अपनाने के एवज उन्हें 20 लाख देने की पेश की, पुलिस ने दो महिलाओं को नोटिस देकर छोड़ दिया है साथ उनके साथ जो दो और साथी थे पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, मामला राजधानी भोपाल के पिपलानी इलाके का बताया जा रहा है। वाक्या रविवार शाम का है। एक करोबारी रास्ते से गुजर रहा था, उसी वक्त वहां दो महिलाएं मिली और महिलाओं ने कारोबारी को ईसा मसीह के बताए मार्ग पर चलने की पेशकश की, उन महिलाओं के साथ वहां दो पुरूष भी थे, जो वहां से भाग गए।

बता दें कि तीनों महिलाएं नन हैं। उनमें से दो महिलाएं भोपाल व एक नर्मदापुरम की रहने वाली हैं। सोमवार को तीनों महिलाओं को जमानत पर छोड़ भी दिया। पुलिस ने तीन महिलाओं समेत कुल पांच लोगों के खिलाफ धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।

कारोबारी से कैसे टकराई महिलाएं

दरअसल, धनवीर ठाकुर एक भाजपा कार्यकर्ता हैं और शिव नगर इलाके में पार्ट्स शॉप की दुकान चलाते हैं। उन्होंने बताया कि वे शाम के वक्त में वहां से दुकान को बंद कर के घर के तरफ़ बढ़ रहे थे कि रास्ते में वहां 3 महिलाएं और 2 पुरुष हाथ में पंपलेट लिए बस्ती के लोगों को कुछ समझाती दिखीं। महिलाएं नन वाली ड्रेस पहने थीं।

ठाकुर ने जब वहां खड़ी महिलाओं से बात करने की कोशिश की तो पता चला कि तीनों महिलाएं वहां अपने ईसाई धर्म की विशेषता बता रही थीं। तो उन्होंने दूसरा सवाल किया कि आपके इस ईसाई धर्म को अपनाने के क्या फायदे हो सकते हैं तो महिलाओं ने कहा कि 20 लाख रुपए दिए जाएंगे। एक महिला ने बताया कि मैं स्वयं दो महीने पहले कन्वर्ट हुई हूं। मुझे रहने को अच्छा मकान और नकद रुपए भी दिए गए हैं। बच्चों की अच्छे स्कूल में शिक्षा कराई जा रही है। इतने में ही ठाकुर ने पुलिस को बुला कर महिलाओं को पुलिस के हवाले कर दिया।

Similar Posts