< Back
Lead Story
गर्लफ्रेंड के शौक पूरे करने के लिए कॉन्ट्रेक्ट कर्मचारी ने किया 21 करोड़ फ्रॉड, जानें मामला
Lead Story

Maharashtra News: गर्लफ्रेंड के शौक पूरे करने के लिए कॉन्ट्रेक्ट कर्मचारी ने किया 21 करोड़ फ्रॉड, जानें मामला

Deepika Pal
|
26 Dec 2024 7:29 PM IST

महाराष्ट्र में 23 साल के इस कर्मचारी ने घोटाला करने के साथ ही BMW की कार और बाइक खरीदी।

Maharashtra News: महाराष्ट्र के संभाजी नगर से चौंका देने वाली खबर सामने आई है जहां पर एक कर्मचारी ने मात्र 13 हजार की सैलरी में 21 करोड़ का घोटाला कर दिया। 23 साल के इस कर्मचारी ने घोटाला करने के साथ ही BMW की कार और बाइक खरीदी।

जाने क्या है पूरा मामला

आपको बताते चलें कि, यह मामला छत्रपति संभाजी नगर से सामने आया है जहां पर 23 साल के कर्मचारी ने 21 करोड़ का गबन कर दिया। कर्मचारी ने अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए फ्लैट खरीदा तो वहीं बीएमडब्ल्यू कार भी खरीदी। बताया जा रहा हैं कि, 23 साल का हर्षल कुमार क्षीरसागर संभाजीनगर खेल परिसर में कम्प्यूटर ऑपरेटर है। इसके साथ ही उसे 13 हजार मात्र मिलते थे। जल्दी अमीर बनने की चाह में आरोपी ने यह घोटाला कर दिया।

ऐसे किया 21 करोड़ का घोटाला

आपको बताते चलें कि, आरोपी कर्मचारी ने अपनी नौकरी में रहते हुए 1 जुलाई से 7 दिसंबर के बीच विभाग के 21 करोड़ 59 लाख 38 हजार रुपए इंटरनेट बैंकिंग के जरिए 13 खातों में ट्रांसफर किए। उसने साथी कर्मचारी यशोदा शेट्टी और उसके पति बीके जीवन के साथ मिलकर यह घोटाला किया।बैंक खाते से 59 करोड़ का हेरफेर राज्य सरकार ने संभाजीनगर में खेल परिसर के निर्माण के लिए पैसे भेजे थे।

स्पोर्ट्स डायरेक्टर की लेते थे साइन

इसके अलावा वे सभी आरोपी ने खेल परिसर के नाम से इंडियन बैंक में खाता खोला था। इस खाते में लेनदेन डिप्टी स्पोर्ट्स डायरेक्टर द्वारा साइन किए गए चेक से होता था। घटना के होने के 6 महीने बाद इस घोटाले का पता चला। इस मामले में हर्षल फरार है, जबकि यशोदा और उसके पति को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Similar Posts