< Back
Lead Story
सेहत के लिए फायदेमंद श्री अन्न का सेवन, जानिए इसके ये खास फायदे
Lead Story

सेहत के लिए फायदेमंद श्री अन्न का सेवन, जानिए इसके ये खास फायदे

Deepika Pal
|
20 May 2024 10:01 PM IST

आज हम बात कर रहे हैं सदियों से खाए जाने वाले अनाज श्री अन्न यानी मिलेट्स (Milets Benefits)की। जिसका सेवन करने से हमें प्राकृतिक रूप से बहुत फायदा मिलता है।

milets benefits: एक अच्छी सेहत के लिए अच्छा खान-पान होना जहां जरूरी होता है वहीं पर हम आज के समय में कई पोषक तत्वों से भरपूर चीजों को खाने से दूर है जिसमें आज हम बात कर रहे हैं सदियों से खाए जाने वाले अनाज श्री अन्न यानी मिलेट्स (Milets Benefits)की। जिसका सेवन करने से हमें प्राकृतिक रूप से बहुत फायदा मिलता है। साथ ही जानेंगे कि कैसे मिलेट्स को लेकर 2023 में फिर से क्रांति छाई।

जानिए क्या होता है श्री अन्न

यहां पर हम श्री अन्न यानी मिलेट्स की बात करें तो यह एक तरह का मोटा अनाज है जिसमें भी प्रकार होते हैं एक मोटा दाना और दूसरा छोटा दाना। यहां पर मिलेट में ज्‍वार (शबर्त), बाजरा, रागी (मडुआ), झंगोरा, बैरी, कंगनी, कुटकी (लघु धान्य), कोदो, चेना (चीना), सामा या सांवा और जौ आदि आते हैं।

जानिए मिलेट्स में पाए जाने वाले पोषक तत्व

यहां पर मिलेट्स में कई सारे पोषक तत्व शामिल होते हैं जिसमें एमिनो एसिड सबसे खास पोषक तत्व में से एक है तो वही पर मिलेट्स में कई तरह के फाइटोकेमिकल्स होते हैं, जो एंटी-ऑक्सिडेटिव के रूप में काम करते हैं।

मिलेट्स कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, डायटरी फाइबर का अच्छा स्रोत है। इसके साथ ही, ये कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम, आयरन, मैंगनीज़, जिंक और बी कंप्लेक्स विटामिन से भरपूर होते हैं।

इन बीमारियों से बचाता है मिलेट्स का सेवन

यहां पर मिलेट्स का सेवन करने से कई गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है।जैसे मोटापा, डायबिटीज आपसे कोसो दूर रहती है । इसका कारण है कि इसमें ग्लूटेन फ्री होते हैं और इनका ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी कम होता है, लेकिन डाइटरी फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स अच्छी-खासी मात्रा में मौजूद होते हैं। जो अपना प्रभाव देते है। बता दें कि, साल 2023 में इस अनाज मिलेट्स को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली है। हर जगह पर इसके बने व्यंजनों को पसंद किया जाने लगा।

जानिए मिलेट्स के सेवन के फायदे

अगर आप अपनी डाइट में मिलेट्स से बने डिशेज का सेवन करते हैं तो आपको काफी फायदा मिलता है चलिए जानते हैं..

1- मिलेट्स को सदियों से खाया जा रहा है तो वहीं कोरोना के बाद से यह सुपर फूड के रूप में जाना जाने लगा। क्योंकि यह मोटे अनाज के रूप में शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट करता है।

2- इसका सेवन करने से शरीर में शामिल अम्लता यानी एसिड दूर करता है। एसिडिटी के कई नुकसान होते हैं।

3- मिलेट्स का सेवन करने से विटामिन-B3 शरीर को मिलता है। जो शरीर की मेटाबॉलिज्‍म की प्रक्रिया को ठीक रखता है, जिससे कैंसर जैसे रोग नहीं होते हैं।

4- अगर आप अपनी डाइट में मिलेट को शामिल करते हैं तो यह थायराइड, यूरिक एसिड, किडनी, लिवर, लि‍पिड रोग और अग्‍नाशय से संबंधित रोगों में लाभ दिलाता है क्योंकि यह मेटाबॉलिक सिंड्रोम दूर करने में सहायक हैं।

5- अस्थमा रोग में बाजरा का सेवन करना बहुत ही लाभदायक होता है इसलिए आप अपनी डाइट में शामिल करें।

Similar Posts