< Back
Lead Story
किसानों के समर्थन में कांग्रेस ने निकाला मार्च, प्रियंका हुई गिरफ्तार
Lead Story

किसानों के समर्थन में कांग्रेस ने निकाला मार्च, प्रियंका हुई गिरफ्तार

स्वदेश डेस्क
|
24 Dec 2020 12:37 PM IST

राष्ट्रपति से मिलने पहुंचे राहुल सहित अन्य कांग्रेस नेता

नईदिल्ली। कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे आंदोलन का आज 29 वां दिन है।किसानों के समर्थन में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी ने बिना अनुमति विजय चौक से लेकर राष्ट्रपति भवन तक मार्च निकाला। पुलिस प्रशासन ने बिना अनुमति मार्च निकलने पर कार्यवाही करते हुए प्रियंका गांधी सहित कई कांग्रेस नेताओं को को हिरासत में ले लिया। इसमें किसी वेणुगोपाल एवं रणदीप सुरजे वाला भी शामिल है।

प्रियंका ने कहा की कभी वे कहते है की हम इतने कमजोर है की विपक्ष की भूमिका भी ठीक से नहीं निभा पा रहे है। कभी कहते है की हम इतने मजबूत है की हमने एक माह से किसान आंदोलन खड़ा कर रखा है। पहले उन्हें तय करना चाहिए हम क्या है। प्रियंका ने आगे कहा की वे किसानों के लिए जो शब्द प्रयोग कर रहे है, ऐसे शब्दों का प्रयोग करना पाप है। यदि सरकार किसानों को देशविरोधी कहती है तो सरकार पापी है। सरकार सिर्फ 5 साल के लिए या 6 साल के लिये नहीं चल सकती, अगर आप विपक्ष को हर चीज के लिए जिम्मेदार ठहराएंगे। अन्नदाता की आवाज को सुनना सरकार की जिम्मेदारी है।देश की जनता की आवाज को सुनना ही एक नेता का काम होता है, सरकार का काम होता है। सरकार जनता के प्रति जवाबदेह है, किसानों के प्रति जवाबदेह है। हमारे जवान भी किसानों के ही बेटे हैं; उनके माता-पिता की आवाज सुनी जानी चाहिए।

इससे पहले राहुल गाँधी ने ट्वीट कर कहा भारत के किसान ऐसी त्रासदी से बचने के लिए कृषि-विरोधी क़ानूनों के ख़िलाफ़ आंदोलन कर रहे हैं। इस सत्याग्रह में हम सबको देश के अन्नदाता का साथ देना होगा।



Similar Posts