< Back
Lead Story
कांग्रेस ने 48 सीटों पर लिस्ट की जारी, पृथ्वीराज चव्हाण समेत इन दिग्गजों को दी जगह
Lead Story

Congress Candidate List: कांग्रेस ने 48 सीटों पर लिस्ट की जारी, पृथ्वीराज चव्हाण समेत इन दिग्गजों को दी जगह

Deepika Pal
|
24 Oct 2024 10:46 PM IST

अब कांग्रेस ने भी अपने 48 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। इसमें कई बड़े दिग्गजों को जगह देने के साथ नए चेहरों की एंट्री की है।

Congress Candidates List: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव 20 नवंबर को आयोजित होने वाले हैं इसे लेकर राजनीतिक पार्टियों जहां सक्रिय भूमिका निभा रही है वहीं हाल ही में एनसीपी की लिस्ट के बाद अब कांग्रेस ने भी अपने 48 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। इसमें कई बड़े दिग्गजों को जगह देने के साथ नए चेहरों की एंट्री की है।

इन सीनियर को इस सीट पर दी टिकट

इस कांग्रेस की लिस्ट में दिग्गज पृथ्वीराज चव्हाण और विजय वडेट्टीवार जैसे सीनियर नेताओं को शामिल किया गया है। पृथ्वीराज चव्हाण को कराड दक्षिण तो वहीं नेता प्रतिपक्ष विजय वडेट्टीवार को ब्रह्मपुरी से टिकट दिया गया है।

पूर्व सीएम देशमुख के बेटों को यहां से मिला टिकट

आपको बताते चलें कि, इस लिस्ट में अन्य सीटों की बात करें कि, लातूर ग्रामीण से पूर्व मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख के बेटे धीरज देशमुख और लातूर शहर से अमित देशमुख को उम्मीदवार बनाया गया है, बाला साहेब थोराट के बेटे विजय थोराट को संगमनेर से उम्मीदवार बनाया गया है. पूर्व मंत्री असलम शेख मलाड वेस्ट से उम्मीदवार बनाया गया है।

48 उम्मीदवारों की पहली सूची

1. कलकुवा – केसी पडवी

2. शहादा – राजेंद्र कुमार कृष्णराव गावित

3. नंदुरबार – किरण दामोदर तड़वी

4. नवापुर – श्रीकृष्ण कुमार सुरूप सिंह नाइक

5. सकरी – एसटी प्रवीणबापू चौरे

6. धुले ग्रामीण – कुणाल रोहिदास पाटिल

7. रावेर – धनंजय शिरीष चौधरी

8. मलकापुर – राजेश पंडितराव एकाडे

9. चिखली – राहुल सिद्धिविनायक बोंद्रे

10. रिसोड – अमित सुभाषराव जनक

11. धामनगांव रेलवे – प्रो वीरेंद्र वाल्मीकराव जगताप

12. अमरावती – डॉ सुनील देशमुख

13. टेओसा – यशोमति चंद्रकांत ठाकुर

14.अचलपुर – अनिरुद्ध बबलूभाऊ सुभानराव देशमुख

15.देवली – रंजीत प्रताप कांबले

16.नागपुर दक्षिण पश्चिम – प्रफुल्ल विनोद राव गुडधे

17.नागपुर सेंट्रल – बंटी बाबा शेलके

18.नागपुर पश्चिम – विकास पी ठाकरे

19. नागपुर उत्तर – एससी डॉ नितिन काशीनाथ राऊत

20 साकोली – नानाभाऊ फाल्गुनराव पटोले

21.गोंदिया – गोपालदास शंकरलाल अग्रवाल

22.राजुरा – सुभाष रामचन्द्रराव धोटे

23.ब्रह्मपुरी – विजय नामदेवराव वडेट्टीवार

24.चिमूर – सतीश मनोहरराव वारजुकर

25.हडगांव – माधवराव निवृत्तराव पवार पाटिल

26.भोकर – तिरूपति राव बाबू कदम कोंडेकर

27 नायगांव – मीनल निरंजन पाटिल (खटगांवकर)

28 पाथरी – सुरेश अंबादास वरपुडकर

29 फुलंबरी – विलास केशवराव औताडे

30 मीरा भायंदर – सैयद मुजफ्फर हुसैन

31 मलाड पश्चिम – असलम आर. शेख

32 चांदीवली – मोहम्मद आरिफ नसीम खान

33 धारावी – डॉ. ज्योति एकनाथ गायकवाड़

34 मुंबादेवी – अमीन अमीराली पटेल

35 पुरंदर – संजय चंद्रकांत जगताप

36 भोर – संग्राम अनंतराव थोपटे

37 कस्बा पेठ – रवींद्र हेमराज धांगेकर

38 संगमनेर – विजय बालासाहेब थोराट

39 -शिरडी – प्रभावती जे. घोगरे

40 लातूर – ग्रामीण धीरज विलासराव देशमुख

41 लातूर शहर – अमित विलासराव देशमुख

42 अक्कलकोट – सिद्धराम सतलिंगप्पा म्हात्रे

43 कराड दक्षिण – पृथ्वीराज चव्हाण

44 कोल्हापुर दक्षिण – रुतुराज संजय पाटिल

45 करवीर – राहुल पांडुरंग पाटिल

46 हातकणंगले– राजू जयंतराव आवले

47 पलुस-काडेगांव – डॉ. विश्वजीत पतंगराव कदम

48 जाट – विक्रम सिंह बालासाहेब सावंत

Similar Posts