< Back
Lead Story
राहुल और प्रियंका गांधी ने किसान आंदोलन के समर्थन में निकाली रैली
Lead Story

राहुल और प्रियंका गांधी ने किसान आंदोलन के समर्थन में निकाली रैली

स्वदेश डेस्क
|
15 Jan 2021 3:00 PM IST

नईदिल्ली। कृषि कानून के विरोध में चल रहे आंदोलन के समर्थन में कांग्रेस आज देश भर में विरोध प्रदर्शन कर रही है। कांग्रेस आज के दिन को 'किसान अधिकार दिवस' के रूप में मनाने की योजना बनाई है। इसी कड़ी में राजधानी दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने चन्दगी राम अखाड़े से राजनिवास तक मार्च शुरू कर दिया है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में दिल्ली में राजभवन का घेराव करने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मार्च जंतर-मंतर पहुंचा है, जहां पार्टी के सांसद कई दिनों से धरने पर बैठे हैं। यहां पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा कि अपने अधिकारों को लेकर किसानों के इस आंदोलन से वह काफी खुश हैं। उन्होंने किसानों की मांगों का समर्थन करते हुए उनके साथ हमेशा खड़े रहने की भी बात कही।

उन्होंने आगे कहा की केंद्र के तीनों कानून किसान को खत्म करने की सोची-समझी साजिश है। अगर हम इसे अभी नहीं रोकते हैं तो यह अन्य क्षेत्रों में भी होता रहेगा। उन्होंने कहा कि इस देश को आज़ादी अंबानी-अडानी ने नहीं, बल्कि किसानों ने दिलाई है। आज़ादी को बरकरार हिन्दुस्तान के किसानों ने रखा है, जिस दिन देश की खाद्य सुरक्षा चली जाएगी उस दिन ​देश की आज़ादी भी चली जाए। बता दें की आज किसान और सरकार के बीच नवें दौर की चर्चा चल रही है।

Similar Posts