< Back
अन्य
मणिपुर में कांग्रेस को झटका, दो विधायक भाजपा में शामिल
अन्य

मणिपुर में कांग्रेस को झटका, दो विधायक भाजपा में शामिल

स्वदेश डेस्क
|
8 Nov 2021 12:30 PM IST

इम्फाल। मणिपुर से कांग्रेस के दो विधायक आरके इमो सिंह और यान्थोंग हौकीप सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। भाजपा मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल और राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने दोनों विधायकों को प्राथमिक सदस्यता की पर्ची और अंगवस्त्र देकर विधिवत पार्टी में शामिल कराया। सिंह और हौकीप वर्ष 2012 और 2017 में कांग्रेस के टिकट पर विधायक चुने गए थे।

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने दोनों कांग्रेस विधायकों का स्वागत करते हुए कहा कि इनके आने से मणिपुर और पूर्वोत्तर में भाजपा को मजबूती मिलेगी। पात्रा ने कहा कि दोनों नेताओं ने भाजपा की नीति और रीति तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है।

Similar Posts