< Back
Lead Story
कांग्रेस विधायक बाबू जन्डेल का वीडियो वायरल, शराब के नशे में अभद्र भाषा का किया प्रयोग

कांग्रेस विधायक बाबू जन्डेल का वीडियो वायरल

Lead Story

Babu Jandel Viral Video: कांग्रेस विधायक बाबू जन्डेल का वीडियो वायरल, शराब के नशे में अभद्र भाषा का किया प्रयोग

Gurjeet Kaur
|
17 Oct 2024 12:25 AM IST

MLA Babu Jandel Viral Video : मध्यप्रदेश। अपनी विवादित टिप्पणी और बयानों के लिए चर्चा में रहने वाले बाबू जन्डेल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इस वीडियो में कांग्रेस विधायक बाबू जन्डेल शराब के नशे में दिखाई दे रहें हैं। इतना ही नहीं बाबू जन्डेल इस वीडियो में अभद्र भाषा का उपयोग करते हुए भी नजर आ रहे हैं।

विधायक बाबू जन्डेल का यह वीडियो भाजपा नेता नरेंद्र सलूजा द्वारा शेयर किया गया है। उन्होंने यह वीडियो शेयर करते हुए कहा कि, ये है कांग्रेस की नशे की दुकान...कांग्रेस विधायक बाबू जन्डेल का भगवान भोलेनाथ जी का नाम लेकर गाली बकते हुए वीडियो वायरल...नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार जी , एक दिन पूर्व ही आप नशे पर भाषण दे रहे थे , अब देख लो अपनी पार्टी के नेताओ का चरित्र...

वीडियो शेयर करते हुए नरेंद्र सलूजा ने यह भी कहा कि, बाबू जन्डेल नशे में भगवान भोलेनाथ जी का भी अपमान कर रहे है...इन्होंने तो चुनाव परिणाम के बाद अपना मुँह काला करने की बात की थी लेकिन इस वीडियो के बाद जनता इनका मुँह चुनाव के पूर्व ही काला करेगी।'

बता दें कि, मध्यप्रदेश के बुधनी और विजयपुर में चुनाव आयोग द्वारा उपचुनाव की घोषणा कर दी है। इसके लिए कांग्रेस ने अपनी कमर कस ली है। विजयपुर सीट पर जीत का दावा करते हुए कांग्रेस विधायक बाबू जन्डेल ने कहा था कि अगर विजयपुर से भाजपा नहीं जीती तो वे अपना मुंह काला कर लेंगे। बयान के बाद अब उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

Similar Posts