< Back
Lead Story
कांग्रेस की विचारधारा के आधार पर 01 नवंबर 2021 से नए सदस्य बनाएगी पार्टी
Lead Story

कांग्रेस की विचारधारा के आधार पर 01 नवंबर 2021 से नए सदस्य बनाएगी पार्टी

Swadesh News
|
17 Oct 2021 7:15 AM IST

नई दिल्ली/वेब डेस्क। कांग्रेस अपनी विचारधारा के आधार पर अपने संगठन को मजबूत करने के लिए तमाम कोशिश लम्बे समय से कर रही है। लेकिन प्रत्याशित सफलता हाथ नहीं लग पा रही है। शनिवार को हुई वर्किंग कमिटी की बैठक में नए सदस्य बनाने का प्रस्ताव सामने आया। इसके तहत पार्टी सदस्यता अभियान चलाने के साथ-साथ विचारधारा के प्रचार-प्रसार पर काम करेगी। कांग्रेस देश में अन्य दूसरे मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी भी कर रही है।

कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक के बाद शनिवार को पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित एक प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि आज सीडब्ल्यूसी की बैठक में तीन प्रस्ताव पारित किए गए हैं। इन प्रस्तावों के तहत कांग्रेस पूरे देश में जन जागरण अभियान चलाएगी। यह अभियान 14 नवंबर से 21 नवंबर तक चलेगा। जिसके तहत महंगाई और कीमतों की बढ़ोतरी को लेकर आवाज को उठाया जाएगा। कांग्रेस पूरे देश में बूथ स्तर पर पदयात्रा निकालेगी साथ ही साथ हर राज्य में एक कंट्रोल रूम स्थापित करेगी। सदस्यता अभियान के तहत लोगों को कांग्रेस की विचारधारा और पार्टियों की नीतियों के बारे में बताया जाएगा।

नेता वेणुगोपाल ने कहा कि सीडब्ल्युसी की बैठक के दौरान तय किया गया है कि पार्टी 01 नवंबर 2021 से 31 मार्च 2022 तक सदस्यता अभियान चलाएगी । इसके तहत देश का कोई भी नागरिक 5 रुपये की राशि जमाकर कांग्रेस की सदस्यता ले सकेगा।

उन्होंने बताया कि आज की बैठक में देश के बाहरी और आंतरिक सुरक्षा को लेकर सीडब्ल्युसी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि चीन हमारी जमीन अब तक कब्जा करके बैठा है और पीएम शांत हैं। पाकिस्तान के तरफ से आतंकी हमले जारी हैं। जम्मू कश्मीर में चुनाव कराने और पूर्ण राज्य का दर्जा देने में सरकार बहाने ढूंढ रही है। असम मिजोरम और नागालैंड में सरकारें लड़ रही हैं। इससे आंतरिक सुरक्षा को खतरा है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि आज की बैठक में सीडब्ल्युसी ने देश में बढ़ रहे नशे के कारोबार को लेकर भी चिंता व्यक्त की है साथ ही तीनों कृषि कानूनों के विरोध में किसानों के साथ हो रहे अन्याय के बारे में भी सीडब्ल्युसी के सदस्यों ने अपनी चिंता जाहिर की है।

Related Tags :
Similar Posts