< Back
Lead Story
उत्तराखंड में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा में शामिल
Lead Story

उत्तराखंड में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा में शामिल

स्वदेश डेस्क
|
27 Jan 2022 12:43 PM IST

टिहरी से मिला टिकट

देहरादून। कांग्रेस ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय को पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है।इसके बाद किशोर उपाध्‍याय आज भाजपा में शामिल हो गए। प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी उन्हें टिहरी सीट से उम्मीदवार बनाया है।

कांग्रेस ने पिछले दिनों भाजपा से उनकी नजदीकियों की खबरों के बीच उन्हें पार्टी के सभी पदों से हटा दिया था। अब किशोर भाजपा में शामिल हो गए है। ऐसे में कांग्रेस ने पार्टी से उन्हें 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। किशोर उपाध्याय आज ही भाजपा में शामिल होने वाले हैं।

Similar Posts