< Back
Lead Story
Delhi Election Result

Delhi Election Result

Lead Story

Congress Supervisor: एग्जिट पोल के नतीजों पर कांग्रेस सतर्क, महाराष्ट्र और झारखंड में नियुक्त किए पर्यवेक्षक

Deepika Pal
|
22 Nov 2024 7:15 PM IST

हाल ही में आए एग्जिट पोल के नतीजों के अनुसार कांग्रेस सतर्क रवैया अपना रही है इसे लेकर आज महाराष्ट्र और झारखंड में अपने पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए है।

Congress Supervisor: महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया जहां पर 20 नवंबर को समाप्त हो गई है वहीं पर आने वाले दिन 23 नवंबर को दोनों राज्यों की सरकारों को लेकर फैसला हो जाएगा।यानी जीत किसके हिस्से में आती है और कौन ढेर होगा इसका नतीजा चुनाव का परिणाम बताएगा। हाल ही में आए एग्जिट पोल के नतीजों के अनुसार कांग्रेस सतर्क रवैया अपना रही है इसे लेकर आज महाराष्ट्र और झारखंड में अपने पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए है।

कांग्रेस ने इन नेताओं को दी जिम्मेदारी

महाराष्ट्र और झारखंड में कांग्रेस ने नई तैयारी करते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को दोनों राज्यों की जिम्मेदारी पर्यवेक्षक के रूप में सौंपी है। अशोक गहलोत, भूपेश बघेल और डॉ. जी. परमेश्वर को महाराष्ट्र का पर्यवेक्षक बनाया गया है। तारिक अनवर, मल्लू भट्टी विक्रमार्क और कृष्णा अल्लावुरु को झारखंड के पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी मिली है।

एक्जिट पोल के नतीजों पर सकपकाई कांग्रेस

महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव होने के बाद सर्वे कंपनियों के एग्जिट पोल जारी हुए थे। महाराष्ट्र की स्थिति की बात की जाए तो, महायुति को सीटों में बढ़त मिली थी तो वहीं पर झारखंड में भी इस तरह से ही भाजपा के हक में जीत की पारी जा रही है। इन नतीजों पर कांग्रेस ने महाराष्ट्र में अपने महाविकास आघाड़ी (मविआ) दल की चिंता बढ़ाई है। आज आघाड़ी के तीनों दलों के नेताओं ने अपने-अपने उम्मीदवारों से बातकर उन्हें एकजुट रहने की सलाह दी है। माना जा रहा हैं कि,पार्टी को गठबंधन में कही चोट न मिल जाए।

Similar Posts