< Back
Lead Story
कांग्रेस ने कमलनाथ - गेहलोत को छोड़ पवन कुमार बंसल को बनाया नया कोषाध्यक्ष
Lead Story

कांग्रेस ने कमलनाथ - गेहलोत को छोड़ पवन कुमार बंसल को बनाया नया कोषाध्यक्ष

Swadesh News
|
28 Nov 2020 4:39 PM IST

नई दिल्ली/वेब डेस्क। कांग्रेस ने वरिष्ठ नेता पवन कुमार बंसल को तत्काल प्रभाव से पार्टी का कोषाध्यक्ष नियुक्त किया है। इससे पहले दिवंगत नेता और पूर्व सांसद अहमद पटेल इसकी जिम्मेदारी संभालते थे।

कांग्रेस की ओर से जारी वक्तव्य में संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने शनिवार को बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पवन बंसल को अंतरिम तौर पर कोषाध्यक्ष की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी है। हालांकि वो पहले से ही पार्टी प्रशासन के प्रभारी का कार्यभार संभाल रहे हैं।

दरअसल, बीते दिनों कोरोना संक्रमण के कारण वरिष्ठ नेता अहमद पटेल का निधन हो गया था। उनके निधन से कांग्रेस कोषाध्यक्ष का पद रिक्त हुआ था। ऐसे में कोषाध्यक्ष पद के लिए किसी का चयन होने तक पवन कुमार बंसल को अंतरिम तौर पर प्रभार दिया गया है। पटेल की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद वो करीब एक महीने से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे।

गांधी परिवार ने कमलनाथ - गेहलोत सहित अन्य दावेदारों को छोड़ पवन को चुना


कांग्रेस कोषाध्यक्ष के पद के लिए पार्टी के अंदर भरोसेमंद और कद्दावर नेताओं के नाम सामने आ रहे थे। इस पद के लिए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल और या पूर्व में राहुल गांधी के नजदीकी मित्र रहे मुरली देवड़ा के पुत्र मिलिंद देवड़ा के नाम भी चल रहे हैं ऐसी जानकारी सामने आयी थी। लेकिन गांधी परिवार ने पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल को कोषाध्यक्ष के लिए चुना।

Related Tags :
Similar Posts