< Back
Lead Story
नए साल में आम आदमी को मिली बड़ी राहत, LPG के दाम में हुई कटौती
Lead Story

LPG Cylinder Price January 2025: नए साल में आम आदमी को मिली बड़ी राहत, LPG के दाम में हुई कटौती

Jagdeesh Kumar
|
1 Jan 2025 10:04 AM IST

साल 2024 बीत गया है, अब नए साल 2025 (New Year 2025) की शुरुआत हो गई है। साल के पहले ही दिन यानी 1 जनवरी को आम आदमी के लिए बड़ी राहत मिली है। दरअसल, एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती की गई है। नए नियमों के मुताबिक अब गैस सिलेंडर दाम कम हो गए हैं। हालांकि कीमत में कटौती केवल 19 किलो ग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर में की गई। वहीं, घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया।

गैस सिलेंडर की कीमत हुई कम (Cylinder Price Cut)

हर महीने के पहले दिन ऑयल और गैस मार्केटिंग कंपनियां गैस की कीमतों में बदलाव करती हैं। इसी तरह अब इस साल और जनवरी के पहले दिन सरकारी तेल कंपनियों ने नीले गैस सिलेंडर की कीमत 14 से 16 रुपए कम कर दी हैं। कीमतों तो मैं बदलाव दिल्ली मुंबई कोलकाता और बाकी के शहरों में अलग-अलग किया गया है।

मेट्रो शहरों में कमर्शियल सिलेंडर के दाम

दिल्‍ली: आज 1 जनवरी से दिल्‍ली में 19 किलो वाले नीले कमर्शियल सिलेंडर के दाम में 14.50 रुपए की कटौती की गई है। अब नई कीमत 1804 रुपए है। जबकि 1 दिसंबर को इसकी कीमत 1818.50 रुपए थी।

मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर के दामों में 15 रुपए की कमी आई है। कॉमर्शियल सिलेंडर का दाम 1771 रुपए से घटकर 1756 रुपए हो गई है।

कोलकाता: कोलकाता में अब 1 जनवरी से LPG सिलेंडर की कीमत 1911 रुपए है। यहां 16 रुपए की कटौती की गई है।

चेन्‍नई: चेन्‍नई में 19 किलो का कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1980.50 रुपए से घटकर 1966 रुपए हो गई है। यानी सिलेंडर 14.5 रुपए सस्‍ता हो गया है।

हवाई जहाज के ईंधन की कीमतों में भी कटौती

हवाई जहाज में ईंधन के रूप में इस्तेमाल होने वाले एविएशन टर्बाइन फ़्यूल (ATF) की कीमतों में भी कटौती की गई है। इससे आने वाले समय में हवाई यात्रा सस्ती होने की संभावना है। ATF कीमतों में आज यानी 1 जनवरी से 1401.37/ किलो लीटर की कटौती की गई है। जबकि दिसंबर महीने में ATF की कीमत 1318.12/किलो लीटर बढ़ी थी।

Similar Posts