< Back
Lead Story
दिग्विजय जी, आप तो ऐसे न थे !

File Photo

Lead Story

दिग्विजय जी, आप तो ऐसे न थे !

Swadesh News
|
26 July 2020 5:15 AM IST

भोपाल/ वेब डेस्क। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह गाहे-बगाहे अपने बयानों और सोशल मीडिया में की गई टिप्पणियों के लिए सुर्खियों में रहते हैं। इस बार भी उन्होंने अपने ट्वीट के जरिए एक ऐसे मानवीय संवेदना से जुड़े मुद्दे को लेकर टिप्पणी की है, जिसे लेकर राजनीतिक गतिविधियों पर नजर रखने वाले विशेषज्ञ भी अचंभित हैं। इस बार उन्होंने मानवीय संवेदनाओं की सीमाओं को तार-तार करते हुए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कोरोना संक्रमित होने पर जो ट्वीट किया है। उसने उनकी उस छवि की चर्चा यहां करने के लिए हमें बाध्य कर दिया है।

क्या छवि थी, क्या बना ली ?

दिग्विजय सिंह को नजदीक से जानने वाले राजनीतिज्ञों की आमतौर पर यह धारणा रही कि वह एक परिपक्व राजनेता हैं, जो हर बात को नापतौल कर बोलते हैं। कुछ विवादित मुद्दों को अपवाद के तौर पर छोड़ दिया जाए, तो दिग्विजय सिंह को लेकर एक राजनीतिक सकारात्मकता का वातावरण हमेशा से ही कायम रहा है। जिनके विरोधी दलों के नेताओं से भी हमेशा ऐसे संबंध रहे हैं, जो लोगों के बीच चर्चाओं का विषय बनते रहे हैं। कुल मिलाकर अगर हम कहें, कि दिग्विजय सिंह के व्यक्तिगत व्यवहार में कभी भी उनकी राजनीतिक और वैचारिक प्रतिद्वंदता नहीं झलकी, तो इसमें कोई बेमानी नहीं होगी। उनकी व्यक्तिगत कार्यशैली पर नजर डालें, तो उनके मध्यप्रदेश की राजनीति में पर्दापण से लेकर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री के रुप में पहले कार्यकाल तक उन्हें एक परिपक्व राजनेता के रुप में जाना जाता था। जहां उनकी छवि कुशल प्रशासक और मिलनसार राजनेता की रही। लेकिन पिछले कुछ समय या यूं कहें कि कांग्रेस की अखिल भारतीय राजनीति में सक्रिय होने के बाद उनके कार्य व्यवहार में जो परिवर्तन आया है। उससे वह खुद के साथ-साथ अपनी पार्टी को भी समय-समय पर मुसीबत में डालते रहे हैं। फिर चाहें देश के स्वाभिमान, सुरक्षा की बात हो, या साम्प्रदायिक सद्भाव पर उनकी राय कुछ न कुछ ऐसा कह जाते हैं, जो न केवल विवाद बन जाता है, बल्कि उनकी अपनी पार्टी उनकी राय से पल्ला झाड़ लेती है।

दिग्विजय सिंह ने क्या ट्वीट किया ?

लेकिन दिग्विजय सिंह ने शनिवार के दिन अपनी इस छवि से उलट एक अलग ही तस्वीर पेश की, जो जुड़ी थी शिवराज सिंह के कोरोना संक्रमित होने के बाद के उनके ट्वीट से। इस दौरान ट्वीट करते हुए दिग्विजय सिंह ने शिवराज सिंह के स्वास्थ्य लाभ की तो कामना की ही, लेकिन वह कहीं न कहीं शिवराज सिंह पर एक तंज भी कसते नजर आए। दिग्विजय के इस ट्वीट में उनके खिलाफ हुई एफआईआर को लेकर उनकी नाराजगी भी नजर आई, और उन्होंने कहा, कि मुझ पर तो सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली, लेकिन आप पर कैसे करती।

Similar Posts