< Back
Lead Story
सीएम योगी ने कहा - बटेंगे तो कटेंगे, एक रहेंगे तो नेक रहेंगे...

सीएम योगी ने कहा - बटेंगे तो कटेंगे, एक रहेंगे तो नेक रहेंगे...

Lead Story

बांग्लादेश से लो सबक: सीएम योगी ने कहा - बटेंगे तो कटेंगे, एक रहेंगे तो नेक रहेंगे...

Gurjeet Kaur
|
26 Aug 2024 2:35 PM IST

उत्तरप्रदेश। बटेंगे तो कटेंगे, एक रहेंगे तो नेक रहेंगे...सुरक्षित रहेंगे। यह बात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने एक कार्यक्रम के दौरान कही है। उन्होंने बांग्लादेश का उदहारण देते हुए लोगों से एक रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि, राष्ट्र से बड़ा और कुछ नहीं हो सकता। राष्ट्र तभी सशक्त होगा जब हम एक रहेंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, 'बांग्लादेश में जो हो रहा है उसे सभी ने देखा है। यहां वो गलतियां नहीं होना चाहिए। अगर सुरक्षित रहना है तो एक रहना होगा।'CM Yogi said Take a lesson from Bangladesh मुख्यमंत्री योगी जनपद आगरा में आज, 26 अगस्त को राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर की भव्य प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में सम्मिलित होने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि, 'जिस देश में दुर्गादास राठौर जैसे महान वीर पैदा होते हैं, उस देश का कोई विदेशी आक्रांता बाल भी बांका नहीं कर सकता है।'

मुख्यमंत्री ने कहा कि, 'राष्ट्रहित, व्यक्तिगत हित से बढ़कर है। पंचप्रण में प्रधानमंत्री ने कहा, अपने वीर सैनिकों का सम्मान करेंगे, एकता और एकात्मता के लिए काम करेंगे, जाति - भाषा और क्षेत्र के आधार पर बांटने वाली ताकतों से सावधान रहते हुए देश को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। राष्ट्रवीर दुर्गादास जी कभी तो यही संकल्प था। इस कारण उस समय वे बड़ी - बड़ी ताकतों से लड़ गए। ऐसे बहुत से लोग थे जिन्होंने अंग्रेजों के सामने समर्पण कर दिया था लेकिन उनका नाम इतिहास में गुम हो गया। मध्यप्रदेश में वीर दुर्गादास जी की पूजा की जाती है। हमें इन महापुरुषों के लिए श्रद्धा और सम्मान का भाव रखना होगा।'

Similar Posts