< Back
Lead Story
टीएमसी की गुंडागर्दी और अराजकता लंबे समय तक नहीं चल पाएगी: योगी आदित्यनाथ
Lead Story

टीएमसी की गुंडागर्दी और अराजकता लंबे समय तक नहीं चल पाएगी: योगी आदित्यनाथ

स्वदेश डेस्क
|
16 March 2021 1:07 PM IST

कोलकाता। प. बंगाल में हो रहे विधानसभा चुनाव में भाजपा जीत के लिए सभी बड़े नेता प्रचार कर रहे है। इसी कड़ी में आज उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज प. बंगाल दौरे पर पहुंचे है। उन्होंने पुरुलिया में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने तणमूल कांग्रेस और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा।

उन्होंने कहा की बंगाल के लोगों की पीड़ा ज्यादा दिनों तक नहीं रहने वाली है। भाजपा इसका समाधान करने आई है। टीएमसी की गुंडागर्दी और अराजकता लंबे समय तक नहीं चल पाएगी। 2 मई के बाद टीएमसी सरकार की विदाई सुनिश्चित है। टीएसमी के गुंडे कानून को नहीं मानते। 2 मई के बाद जब भाजपा की सरकार आएगी तो इन गुंडों को चुन चुनकर सजा दिलवाई जाएगी। अभी भी सत्ता का दुरुपयोग रुक नहीं रहा है। भाजपा के कार्यकर्ताओं को जगह-जगह इस सभा में आने से रोका जा रहा था। ममता दीदी जय श्रीराम के नारे से बहुत चिढ़ती हैं।

कांग्रेस, कम्यूनिस्टों, और TMC ने बंगाल को खोखला बना दिया। बंगाल को कांग्रेस कम्यूनिस्टों और TMC के गुंडों का अड्डा नहीं बनने देना है। TMC सरकार गौ तस्करी करके गौ माता को कटने के लिए पहुंचा देती है। यूपी में हम गौ तस्करी नहीं होने देते हैं और गाय को कटने भी नहीं देते हैं।

Similar Posts