< Back
Lead Story
सीएम सिद्धारमैया का ऐलान, सभी एसटी सरकारी आवासीय स्कूलों का बदलेगा नाम
Lead Story

Valmiki Jayanti 2024: सीएम सिद्धारमैया का ऐलान, सभी एसटी सरकारी आवासीय स्कूलों का बदलेगा नाम

Deeksha Mehra
|
17 Oct 2024 1:04 PM IST

Govt Residential Schools Name will be Changed : कर्नाटक। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया (CM Siddaramaiah) ने वाल्मीकि जयंती 2024 (Valmiki Jayanti 2024) के अवसर पर राज्य के एसटी सरकारी आवासीय स्कूलों का नाम बदलने का ऐलान किया है। सीएम ने कहा कि कर्नाटक के एसटी सरकारी आवासीय विद्यालयों का नाम बदलकर महर्षि वाल्मीकि आवासीय विद्यालय किया जाएगा। रायचूर विश्वविद्यालय का नाम बदलकर महर्षि वाल्मीकि विश्वविद्यालय कर दिया जाएगा। ये घोषणा सीएम सिद्धारमैया ने वाल्मीकि जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में की।

महर्षि वाल्मिकी की प्रतिमा पर माल्यार्पण

महर्षि वाल्मिकी जयंती के अवसर पर विधान सौध के सामने वाल्मिकी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान सीएम ने कहा महर्षि वाल्मिकी की स्मृति में अनुसूचित जाति के पांच उपलब्धि हासिल करने वालों और विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट सेवा करने वालों को महर्षि वाल्मिकी पुरस्कार के लिए चुना गया है।

सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

सीएम ने अपने आधिकारिक X अकाउंट पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि अनुसूचित जनजाति के सभी आवासीय विद्यालयों और रायचूर विश्वविद्यालय का नाम महर्षि वाल्मिकी के नाम पर रखा जाएगा, इसकी घोषणा आज आयोजित वाल्मिकी जयंती कार्यक्रम में की। सीएम ने आगे कहा कि मेरी मंशा है कि दृढ़ता से सिद्धि के शिखर पर पहुंचे वाल्मिकी का नाम और जीवन अमर रहे। कर्नाटक के मुख्यमंत्री कार्यालय ने स्पष्ट किया कि कर्नाटक के सभी एसटी (अनुसूचित जनजाति) सरकारी आवासीय विद्यालयों का नाम बदलकर महर्षि वाल्मिकी आवासीय विद्यालय रखा जाएगा।


Similar Posts