< Back
Lead Story
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जवानों के साथ मनाई दिवाली, लड्डू खिलाकर दी शुभकामनाएं
Lead Story

दिवाली सेलिब्रेशन 2024: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जवानों के साथ मनाई दिवाली, लड्डू खिलाकर दी शुभकामनाएं

Deeksha Mehra
|
31 Oct 2024 11:46 AM IST

CM Pushkar Singh Dhami Celebrated Diwali 2024 with Soldiers : उत्तराखंड। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरूवार 31 अक्टूबर को पौड़ी गढ़वाल के लैंसडाउन छावनी में 'सैनिकों के साथ दिवाली मिलन' कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान सीएम धामी ने सैनिकों को लड्डू खेलकर दिवाली की शुभकामनाएं दी।

इस दौरान सीएम धामी ने कहा "पौड़ी में 'सैनिकों के साथ दीपावली मिलन कार्यक्रम' में देश की रक्षा में समर्पित वीरता, त्याग और पराक्रम के पर्याय आप सभी जवानों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन करता हूं। पर्व वहीं होता है जहां परिवार होता है और पर्व के दिन अपने परिवार से दूर रहना कर्तव्य और निष्ठा की पराकाष्ठा है।

गढ़वाल रेजिमेंट का इतिहास बहुत पुराना

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री ने राष्ट्र की रक्षा में समर्पित वीर जवानों को मिठाई बांटी और उन्हें दीपोत्सव की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, हम सभी दिवाली खुशी और सुरक्षित तरीके से मना रहे हैं, क्योंकि हमारे वीर जवान चौबीसों घंटे हमारी रक्षा के लिए तैनात हैं। गढ़वाल रेजिमेंट का इतिहास काफी पुराना है और उन्होंने कई युद्धों में भी अपना योगदान दिया है।

इस बार की दिवाली बहुत ख़ास

सीएम धामी ने आगे कहा कि, इस बार की दीपावली बहुत विशेष है क्योंकि 500 वर्षों से हम प्रतीक्षा कर रहे थे कि भगवान राम अपने घर में आए और वह घर फिर से जगमगाए। कई वर्षों के बाद दीपावली पर यह पहला अवसर है जब भगवान श्री राम अपने महल में विराजमान है।


Similar Posts