< Back
Lead Story
CM Mohan Yadav: टीकमगढ़ में दिखा CM मोहन का अनोखा अंदाज, लाठी घुमाकर दिखाया जौहर, देखें वीडियो
Lead Story

CM Mohan Yadav: टीकमगढ़ में दिखा CM मोहन का अनोखा अंदाज, लाठी घुमाकर दिखाया जौहर, देखें वीडियो

Anurag Dubey
|
10 Aug 2024 2:56 PM IST

यह पहली बार नहीं है जब मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लाठी घुमाकर अपना हुनर दिखाया है। इससे पहले भी वह जबलपुर में तलवारबाजी का जौहर दिखा चुके हैं।

CM Mohan Yadav: टीकमगढ़। आज मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव “रक्षाबंधन और श्रावण उत्सव” कार्यक्रम में शामिल होने टीकमगढ़ पहुंचे थे। यहां सीएम अलग ही अंदाज में दिखे। मोहन यादव ने यहां लाठी लेकर घुमाया और अपना हुनर दिखाया। इसके बाद उनके इस अनोख़े अंदाज का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वहीं सीएम मोहन की सुरक्षा में लगे सुरक्षाकर्मी वहां मौजूद खुद को बचाते हुए भी नजर आए। बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लाठी घुमाकर अपना हुनर दिखाया है। इससे पहले भी वह जबलपुर में तलवारबाजी का जौहर दिखा चुके हैं।

लाडली बहनों के खातों में भी आया शगुन

आज, 10 अगस्त को मध्यप्रदेश की सभी बहनों के खाते में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रुपए ट्रांसफर करने वाले हैं। हर महीने लाड़ली बहना को 1250 रुपए खाते में आते हैं लेकिन इस बार 1250 रुपए खाते में नहीं आएंगे। सीएम ने कहा कि, 1 करोड़ 29 लाख लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन का उपहार दिया जा रहा है। हर लाड़ली बहन के खाते में आज 250 रुपए राखी का शगुन और प्रतिमाह के 1250 रुपए आएंगे इस तरह इस बार लाड़ली बहनों के खाते में कुल1500 रुपए आएंगे। विजयपुर, जिला श्योपुर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव सिंगल क्लिक के माध्यम से लाभ राशि का अंतरण करेंगे।

Similar Posts