< Back
Lead Story
गोवर्धन पूजा पर गौशाला पहुंचे CM मोहन यादव, गायों की पूजा कर बोले- भारत की पहचान है गौवंश
Lead Story

Govardhan Puja 2024: गोवर्धन पूजा पर गौशाला पहुंचे CM मोहन यादव, गायों की पूजा कर बोले- भारत की पहचान है गौवंश

Deeksha Mehra
|
2 Nov 2024 11:05 AM IST

CM Mohan Yadav worshiped cows on Govardhan Puja 2024: मध्य प्रदेश। आज गोवर्धन पूजा का त्योहार मनाया जा रहा है। इस अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गौशाला पहुचार गायों की पूजा की है। इस दौरान सीएम मोहन यादव ने गायों को चारा और रोटी भी खिलाई। उन्होंने गौवश को भारत की पहचान बताया है।

सीएम मोहन यादव ने कही यह बात

गायों की पूजा के बाद सीएम मोहन यादव ने कहा, हमारी संस्कृति उत्सव प्रधान है। हर त्योहार हमें जीवन के रहस्यों से परिचित कराता है। भारत की पहचान उसके गोवंश से है। हमारे सभी ऋषियों ने हमेशा गोपूजा पर जोर दिया है। मध्य प्रदेश सरकार गोवंश के संरक्षण के लिए बेहतरीन काम कर रही है।

हमारी संस्कृति उत्सव प्रधान

सीएम यादव ने आगे कहा कि, हमारी संस्कृति 'उत्सव प्रधान' संस्कृति है। हमारे वेदों में कहा गया है "गावो विश्वस्य मातरः" गाय संसार की माता है। प्रदेश सरकार गौवंश के संरक्षण के लिए तेज गति से कार्य कर रही है। मेरी ओर से समस्त प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

गोवर्धन त्योहार पर गाय की पूजा का महत्व

गोवर्धन त्योहार के दौरान गाय की पूजा का विशेष महत्व है। गाय को भारतीय संस्कृति में माता का दर्जा दिया गया है और इसे देवी लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है। इस दिन गाय की पूजा करने से कई आध्यात्मिक और सामाजिक लाभ होते हैं।

  • गाय को समृद्धि और धन का प्रतीक माना जाता है। उसकी पूजा करने से घर में धन की वर्षा और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है।
  • गाय की पूजा करने से संतान सुख की प्राप्ति होती है। यह मान्यता है कि गाय की पूजा से संतान का स्वास्थ्य और समृद्धि बढ़ती है।
  • गाय का महत्व सिर्फ धार्मिक नहीं, बल्कि पर्यावरणीय भी है। गाय के गोबर का उपयोग जैविक खाद के रूप में होता है, जिससे कृषि में उर्वरता बनी रहती है। उसकी पूजा से प्राकृतिक संतुलन को बनाए रखने की प्रेरणा मिलती है।
  • गोवर्धन पूजा में गाय की पूजा से भक्ति और श्रद्धा का भाव प्रकट होता है। यह सामाजिक एकता और सहानुभूति को बढ़ावा देती है।
  • गाय की पूजा करने से व्यक्ति को मानसिक शांति और आध्यात्मिक लाभ मिलता है। यह मन को संतुलित रखता है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है।
Similar Posts