< Back
Lead Story
सचिन पायलट के खेमे पर एक्शन के बाद राज्यपाल से मिले सीएम गहलोत
Lead Story

सचिन पायलट के खेमे पर एक्शन के बाद राज्यपाल से मिले सीएम गहलोत

Swadesh Digital
|
14 July 2020 3:15 PM IST

जयपुर। राजस्थान में सचिन पायलट को मंगलवार को उपमुख्यमंत्री एवं पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष पदों से हटाए जाने के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्यपाल कलराज मिश्रा से मुलाकात की। दोनों की यह मुलाकात राजभवन में हुई। इससे पहले राजस्थान संकट पर कांग्रेस ने कड़ा एक्शन लेते हुए पायलट के साथ-साथ उनके खेमे में गए सरकार के दो मंत्रियों विश्वेंद्र सिंह एवं रमेश मीणा को भी उनके पदों से तत्काल हटा दिया था।

पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने संवाददाताओं को बताया कि पायलट को उपमुख्यमंत्री एवं पार्टी प्रदेशाध्यक्ष पदों से हटा दिया गया है। इसके अलावा विश्वेंद्र सिंह को पयर्टन मंत्री एवं रमेश मीणा को खाद्य आपूर्ति मंत्री पद से तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा पार्टी ने राजस्थान प्रांत युवा कांग्रेस के अध्यक्ष पद से मुकेश भाकर को हटा दिया है। उनकी जगह विधायक गणेश घोघरा नये अध्यक्ष होंगे। इसी तरह राकेश पारीक को हटाकर हेम सिंह शेखावत को राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवा दल का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। कांग्रेस विधायक दल की यहां हुई बैठक के बाद यह जानकारी दी गई।

Similar Posts