< Back
Lead Story
छत्तीसगढ़ में गौ तस्करी चरम पर, आरक्षक भी खाता था पैसे, रेड से पहले लीक करता था लोकेशन

छत्तीसगढ़ में गौ तस्करी चरम पर, आरक्षक भी खाता था पैसे, रेड से पहले लीक करता था लोकेशन 

Lead Story

CG Cow Smuggling: छत्तीसगढ़ में गौ तस्करी चरम पर, आरक्षक भी खाता था पैसे, रेड से पहले लीक करता था लोकेशन

Deeksha Mehra
|
16 Sept 2024 3:08 PM IST

Chhattisgarh Cow Smuggling : दुर्ग। छत्तीसगढ़ में बड़ी संख्या में गौ तस्करी की जा रही है। इस गौ तस्करी में पलिस अफसर भी शामिल है। ऐसे ही एक पुलिस अफसर पाटन थाना में पदस्थ डिलेश्वर पठारे को निलंबित कर दिया गया है। डिलेश्वर पठारे के साथ मिलकर सांठगांठ करने का आरोप है। निलंबित आरक्षक डिलेश्वर पठारे रेड पड़ने के पहले लोकेशन बताकर गौ तस्कर को भगाने में मदद करता था। इसके बदले में पुलिस अधिकारी गौ तस्करों से मोटी रकम लेता था।

ये है मामला

दरअसल, 10 सितंबर को पुलिस ने गौ तस्करी की सूचना पर एक फॉर्म हाउस पर रेड मारी थी, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले पाटन थाना के आरक्षक डिलेश्वर पठारे ने गौ तस्करों को रेड की सूचना दे दी थी। इसकी वजह से सभी गौ तस्कर भाग निकले थे।

सिपाही डिलेश्वर पठारे को भेजा जेल

वरिष्ठ अधिकारियों ने गौ तस्करी के मामले में सिपाही डिलेश्वर पठारे के खिलाफ अपराध दर्ज कर कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेजा दिया है। फार्म हाउस में पकड़ाए मवेशी तस्करी केस का मुख्य आरोपी संजय गिरी गोस्वामी है। उसी के फार्म हाउस में बेजुबानों को ट्रक में ठूंसकर कत्लखाना भेजा जा रहा था।

ऐसे हुआ खुलासा

अब तक मिली जानकारी के अनुसार, मामले में जब सीडीआर की एनालिसिस की गई तब कॉन्स्टेबल डिलेश्वर की संलिप्तता की पुष्टि हुई। कॉन्स्टेबल डिलेश्वर गौ तस्करी करने वाले आरोपी संजय गिरी गोस्वामी के साथ मिला हुआ था। वह आरोपी को पहले रेड वाली जगह की जानकारी दे देता था जिससे वह बचकर भाग जाता था। इसके बदले आरक्षक आरोपी से मोटी रकम लेता था। फिलहाल इस मामले में फरार मुख्य सरगना की पुलिस तलाश कर रही है।

Similar Posts