< Back
Lead Story
छत्तीसगढ़ में बवाल, विधानसभा घेरने निकले कांग्रेसियों को पुलिस ने वॉटर केनन से खदेड़ा, कानून व्यवस्था पर सवाल

Chhattisgarh Congress Protest 

Lead Story

छत्तीसगढ़ में बवाल, विधानसभा घेरने निकले कांग्रेसियों को पुलिस ने वॉटर केनन से खदेड़ा, कानून व्यवस्था पर सवाल

Gurjeet Kaur
|
24 July 2024 3:47 PM IST

Chhattisgarh Congress Protest : इस प्रोटेस्ट में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ - साथ कांग्रेस नेता सचिन पायलट भी मौजूद रहे।

Chhattisgarh Congress Protest : रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बुधवार को जमकर बवाल हुआ। कांग्रेस कार्यकर्ता विधानसभा का घेराव करने निकले थे। पुलिस ने इन प्रदर्शनकारियों को वॉटर केनन के पीछे खदेड़ दिया। विधानसभा से खास- पास बैरिकेडिंग कर इन्हें रोकने का प्रयास किया गया लेकिन कुछ प्रोटेस्टर्स ने बैरिकेड तोड़ने का भी प्रयास किया। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता सड़कों पर प्रदर्शन करने उतरे थे। ये सभी छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था को लेकर सरकार का विरोध कर रहे हैं।

पुलिस द्वारा छत्त्तीसगढ़ विधानसभा के मार्ग को ब्लॉक किया गया है। यहां कई पुलिस वालों की तैनाती की गई है। जानकारी के अनुसार कांग्रेस नेता भी पीछे नहीं हटे हैं। पुलिस द्वारा पांच लेयर की बैरिकेडिंग की गई है। इस प्रोटेस्ट में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ - साथ कांग्रेस नेता सचिन पायलट भी मौजूद रहे।

छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कथित रूप से बिगड़ती कानून व्यवस्था के विरोध में कांग्रेस पार्टी द्वारा विधानसभा का घेराव करने पर कहा कि, "छह महीने के भीतर अगर कांग्रेस को राज्य विधानसभा का घेराव करना पड़ता है, तो इससे स्पष्ट है कि यहां कानून व्यवस्था की क्या स्थिति है। आज मंत्रियों के सहयोगी राज्य के बाहर गोलीबारी की घटनाओं में शामिल हैं। पुलिस यहां मंत्रियों के नाम पर धमकी दे रही है, सांप्रदायिक विद्वेष पैदा करने की साजिशें रची जा रही हैं।"

बता दें कि, भाजपा की सरकार बनने के बाद यह कांग्रेस द्वारा अब तक का सबसे बड़ा प्रदर्शन हैं। इसके जरिए प्रदेश में हुई हिंसा की घटना को भी मुद्दा बनाया गया। प्रदर्शन को देखते हुए आसपास के क्षेत्र में स्कूलों के छात्रों की भी छुट्टी कर दी गई थी। कई रुट में भी बदलाव किया गया था।

Similar Posts