< Back
Lead Story
Molested Woman on Indigo Flight

Molested Woman on Indigo Flight 

Lead Story

Molested Woman on Indigo Flight: इंडिगो फ्लाइट में महिला से युवक ने की छेड़छाड़, प्लेन लैंड होते ही पहुंचा जेल

Deeksha Mehra
|
11 Oct 2024 3:05 PM IST

Molested Woman on Indigo Flight : दिल्ली से चेन्नई जाने वाली इंडिगो फ्लाइट महिला से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। फ्लाइट में एक युवक ने महिला को गंदे तरीके छुआ। इसके बाद फ्लाइट में हंगामा मच गया। चेन्नई में फ्लाइट की लैंडिंग होते ही महिला ने आरोपी युवक को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।

जानकारी के मुताबिक ये पूरा मामला 9 अक्टूबर का है, जब एक शख्स अपनी सीट के सामने बैठी एक महिला को गलत ढंग से छूने लगा। महिला को अनुचित रूप से छूने के आरोप में 43 वर्षीय सेल्स एग्जीक्यूटिव को गिरफ्तार किया गया है।

मीनाम्बक्कम में एयरपोर्ट से जुड़े ऑल वूमेन पुलिस स्टेशन की एक अधिकारी ने बताया कि उनके पास महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह विंडो सीट पर बैठी थी और जब वह सो रही थी तो पीछे की विंडो सीट पर बैठे व्यक्ति ने उसे गलत तरीके से छुआ।

एयरपोर्ट पर ही कर लिया गिरफ्तार

मामले में महिला ने फ्लाइट लैंड होने के बाद एयरलाइन स्टाफ की मदद से पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद आरोपी शख्स के ऊपर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 75 (यौन उत्पीड़न) के तहत मामला दर्ज किया गया और व्यक्ति को एयरपोर्ट पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि राजेश शर्मा नाम के शख्स को बाद में गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी राजेश शर्मा राजस्थान के रहने वाला है, लेकिन कई सालों से चेन्नई में रह रहा है। चेन्नई एयरपोर्ट के अधिकारी ने बताया कि जब यह घटना हुई, तब पुरुष यात्री 3A सीट पर बैठा था। महिला यात्री पुलिस में शिकायत दर्ज कराना चाहती थी, इसलिए स्टाफ ने उसकी मदद की। फिलहाल इंडिगो ने इस घटना पर कोई औपचारिक बयान जारी नहीं किया है।


Similar Posts