< Back
Lead Story
3.85 अरब साल पुराने चंद्रमा के क्रेटर पर उतरा चंद्रयान 3, रिसर्चर्स ने दी जानकारी
Lead Story

Chandrayan 3: 3.85 अरब साल पुराने चंद्रमा के क्रेटर पर उतरा चंद्रयान 3, रिसर्चर्स ने दी जानकारी

Deepika Pal
|
29 Sept 2024 5:44 PM IST

चंद्रयान मिशन 3 को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है जिसके अनुसार पता चला है कि चंद्रयान, चंद्रमा के सबसे पुराने क्रेटर पर उतरा है।

Chandrayan 3 Update: भारत को बड़ी उपलब्धि दिलाने वाले चंद्रयान मिशन 3 को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है जिसके अनुसार पता चला है कि चंद्रयान, चंद्रमा के सबसे पुराने क्रेटर पर उतरा है। जो करीबन 3.85 अरब साल के समय का है। बता दें कि, चंद्रयान मिशन 2023 में चंद्रमा पर पहुंचा था इसके बाद कई तस्वीरें सामने आई थी।

वैज्ञानिकों की टीम ने दी जानकारी

आपको बताते चलें कि, अहमदाबाद के फिजिकल रिसर्च लैबोरेटरी एंड इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (ISRO) के रिसर्चर्स ने चंद्रयान-3 के इस अपडेट की जानकारी दी है। चंद्र मिशन और सैटेलाइट्स की तस्वीरों का विश्लेषण करने वाले इन वैज्ञानिकों ने बताया कि, चंद्रमा का पुराना क्रेटर 3.85 अरब साल पहले नेक्टेरियन काल के दौरान बना था इस पर उतरा है जो सबसे पुराना क्रैटर हैं।

चंद्रयान मिशन है पहला मिशन

वैज्ञानिकों ने यह भी बताया कि, चंद्रयान-3 लैंडिंग साइट एक यूनीक जियोलॉजिकल सेटिंग है जिसके जरिए प्रज्ञान रोवर से ली गईं तस्वीरें इस लैटिट्यूड पर चंद्रमा की लेटेस्ट तस्वीरें है। चंद्रमा पर अब तक चंद्रयान से पहले कोई यह नहीं पहुंचा है। बता दें कि, भारत ने चंद्रयान-3 को 14 जुलाई 2023 को 3 बजकर 35 मिनट पर आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया था। 22 दिन बाद 5 अगस्त को यह चंद्रमा के ऑर्बिट में पहुंचा था। जब भारत ने इस दिन दिवाली की तरह खुशियां मनाई थी।

Related Tags :
Similar Posts