< Back
Lead Story

bhopal
Lead Story
UP Election Result 2024 Live: यूपी की नगीना सीट से चंद्रशेखर ने दर्ज की बड़ी जीत, केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र टेनी हारे
|4 Jun 2024 6:16 PM IST
इस बार उत्तर प्रदेश में जिस तरह का जनादेश जनता ने दिया वो सभी की सोच से परे है। राजनीतिक जानकार भी सोच में पड़ गए हैं। ये आखिर किस कारण से क्या हुआ है।
UP Election Result 2024 Live:लोकसभा चुनाव के वोटों की गिनती जारी है। लगातार नतीजे भी आ रहे हैं। बता दें कि उत्तर प्रदेश में सबसे बड़ी पार्टी समाजवादी पार्टी बनकर उभरी है। वहीं यूपी की नगीना सीट पर सभी राउंड की गिनती हो चुकी है। आसपा प्रत्याशी चंद्रशेखर यहां विजयी घोषित हो गए हैं।चंद्रशेखर ने 150859 वोटों से जीत हासिल की है। चंद्रशेखर को कुल 507650 वोट मिले। दूसरे नंबर पर भाजपा के प्रत्याशी ओमकुमार रहे। उन्हें 356791 वोट मिले हैं।
इस बार उत्तर प्रदेश में जिस तरह का जनादेश जनता ने दिया वो सभी की सोच से परे है। राजनीतिक जानकार भी सोच में पड़ गए हैं। ये आखिर किस कारण से क्या हुआ है। यूपी में इंडिया ने बढ़त बना रखी है। यहां पढ़ें पल-पल का लाइव अपडेट