< Back
Lead Story
मध्य प्रदेश में 1अक्टूबर को किसान संगठनों का चक्काजाम, राकेश टिकैत ने पल्ला झाड़ा
Lead Story

किसान संगठन में मतभेद: मध्य प्रदेश में 1अक्टूबर को किसान संगठनों का चक्काजाम, राकेश टिकैत ने पल्ला झाड़ा

Deeksha Mehra
|
21 Sept 2024 2:54 PM IST

Farmers Chakkajam Movement in MP : मध्य प्रदेश में सोयाबीन के समर्थन मूल्य को बढ़ाने के लिए किसानों ने चक्क्जाम करने का ऐलान कर दिया है। किसानों ने बैठक करने के बाद मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर को चक्का जाम करने का निर्णय लिया है। इस जाम से राकेश टिकैत ने पल्ला झाड़ लिया है। उन्होंने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा इस जाम का समर्थन नहीं करता है।

रिपोर्ट्स के अनुसार 18 सितंबर को राजधानी भोपाल में संयुक्त किसान मोर्चा के नाम से बैठक हुई थी। इस बैठक में किसानों के 36 संगठनों के शामिल हुए थे। इस बैठक में यह तय हुआ कि 1 अक्टूबर को गांवों से लेकर नगरों को जोड़ने वाली प्रमुख सड़कों पर चक्काजाम किया जाएगा।

वीडियो जारी कर किया इंकार

चक्क्जाम के ऐलान के बाद डॉ सुनीलम की मौजूदगी में संयुक्त किसान मोर्चा के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने वीडियो जारी कर इस जाम में शामिल होने से इंकार किया है। उन्होंने आगे कहा कि मप्र में सोयाबीन के आंदोलन के संबंध में कुछ लोगों ने यह घोषित कर दिया है कि 1 अक्टूबर को चक्काजाम होगा। लेकिन उसमें संयुक्त किसान मोर्चा शामिल नहीं होगा। संयुक्त मोर्चे ने यह निर्णय लिया है। हमारे जो घटक दल हैं वो इस बंद और चक्काजाम में शामिल नहीं होंगे।

राकेश टिकैत ने वीडियो में आगे कहा कि मध्य प्रदेश में 48 सौ रुपए क्विंटल एमएसपी है। 12 साल पहले ये रेट हुआ करते थे। पांच-छह साल पहले आठ दस हजार रुपए क्विंटल सोयाबीन बिकी है। रेट कम हैं सरकार तुरंत संज्ञान ले और रेट बढ़ाने का काम करे। 1 अक्टूबर को हमारा संयुक्त मोर्चा का बंद का कोई कार्यक्रम नहीं हैं।

Similar Posts