< Back
Lead Story
केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल पहुंचे लाल किला, किसान संगठनों की बड़ी बैठक आज

Credit: ANI

Lead Story

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल पहुंचे लाल किला, किसान संगठनों की बड़ी बैठक आज

स्वदेश डेस्क
|
27 Jan 2021 12:37 PM IST

नईदिल्ली। कृषि कानूनों के विरोध में पिछले दो माह से जारी किसान आंदोलन कल मंगलवार को हिंसक हो गया। गणतंत्र दिवस पर किसान संगठनों द्वारा की गई ट्रेक्टर रैली की मांग को लेकर जो आशंकाएं थी, वह सच साबित हो गई। आंदोलनकारियों ने हिंसक होकर पूरी दिल्ली में उत्पात मचाया। जिसके बाद आज पूरी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया गया है।

इस ट्रेक्टर रैली के दौरान कथित किसान और आंदोलनकारियों ने पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट की। जिसमें 86 पुलिस कर्मी घायल हो गए। दिल्ली पुलिस आज इस संबंध में प्रेस वार्ता करेगी। जिसमें आगे की रणनीति एवं अन्य अहम जानकारी सामने आ सकती है।

किसान संगठन कर रहे बैठक -

वहीँ किसान संगठन भी आज टिकरी बॉर्डर पर बैठक कर रहे है।सूत्रों की मानें तो इस बैठक के बाद किसान नेता कोई बड़ा फैसला ले सकते है। साथ ही कल हुई हिंसा से जुड़ा बड़ा कारण अथवा जानकारी भी मिल सकती है।

प्रह्लाद पटेल पहुंचे लाल किला -

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल ने आज लाल किला पहुंच हालात का जायजा लिया। उन्होंने आंदोलनकरियों द्वारा की गई तोड़ फोड़ और नुकसान की जानकारी ली। बता दें की कल ट्रेक्टर रैली के दौरान किसानों ने देश की संप्रभुता और स्वतन्त्रता के प्रतिक लाल किले पर खालसा का झंडा फहरा दिया। लाल किले में हुए नुकसान की तस्वीरें और वीडियोज समाचार एजेंसी एएनआई द्वारा जारी किये गए है।


Similar Posts