< Back
Lead Story
केंद्रीय शिक्षा मंत्री निशंक की बिगड़ी तबियत, एम्स में भर्ती
Lead Story

केंद्रीय शिक्षा मंत्री निशंक की बिगड़ी तबियत, एम्स में भर्ती

स्वदेश डेस्क
|
1 Jun 2021 3:21 PM IST

नईदिल्ली। देश में सीबीएसई की 12वीं बोर्ड की परीक्षा पर निर्णय से पहले केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल की तबियत बिगड़ गई। उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एम्स के डॉक्टरों ने इसकी पुष्टि की।वे बोर्ड की परीक्षाओं से जुड़ा अहम ऐलान करने वाले थे।

बताया जा रहा है पोस्ट कोविड समस्याओं के कारण केंद्रीय मंत्री की तबियत खराब हो गई। जिसके कारण उन्हें यहां भर्ती करना पड़ा।गत 21 अप्रैल को उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। उपचार के बाद वे स्वस्थ हो गए थे, अब संक्रमण के बाद होने वाली परेशानियों के कारण उनकी तबियत बिगड़ी है। उन्होंने इससे उबरने के बाद वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए ऑनलाइन बैठकों में भाग लिया था। आज वे सभी बोर्ड परीक्षाओं को लेकर बड़ा निर्णय लेने वाले थे। अब छात्रों को परीक्षाओं को लेकर बने संशय के मिटने के लिए और इन्तजार करना पड़ेगा।

Similar Posts