< Back
Lead Story
गृहमंत्री शाह ने राज्यों के मुख्यमंत्रियों से ताऊ ते के हालात पर चर्चा, मदद का दिया आश्वासन
Lead Story

गृहमंत्री शाह ने राज्यों के मुख्यमंत्रियों से ताऊ ते के हालात पर चर्चा, मदद का दिया आश्वासन

स्वदेश डेस्क
|
18 May 2021 12:04 PM IST

नईदिल्ली। चक्रवाती तूफान ताऊते दो दिन कहर मचाने के बाद अब धीमा पड़ने लगा है। पिछले दो दिनों में केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र, गोवा और गुजरात में काफी नुकसान पहुंचा चुका है। तूफ़ान और मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। गृह मंत्री अमित शाह ने चक्रवात प्रभावित राज्यों-राजस्थान, महाराष्ट्र और गुजरात के मुख्यमंत्रियों और केंद्र शासित प्रदेश दादर और नगर हवेली के प्रशासकों से स्थिति और केंद्र सरकार से मदद की आवश्यक के बारे में जानकारी लेने के लिए बात की।

जानकारी के अनुसार ताउते तूफान की वजह से मुंबई ,ठाणे, पालघर सहित तटीय जिलों में सोमवार से ही जोरदार बारिश हो रही है। सोमवार को इन इलाकों में 194 मीमी. बारिश दर्ज की गयी। कोलाबा प्रादेशिक मौसम विभाग के कार्यालय ने जानकारी दी है कि 108 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा बहने की आशंका है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को भी मुंबई,ठाणे,पालघर जिले में इसी तरह तेज हवा के साथ मूसलाधार बारिश होने की चेतावनी दी गयी है।

आज सुबह से ही मुंबई के किंगसर्कल, वर्ली कोलीवाड़ा, मिलन सबवे, अंधेरी, दादर, वसई , विरार , नालासोपारा आदि इलाकों में जलभराव हो गया है। मुंबई सहित इन इलाकों में सोमवार से अब तक हजारों पेड़ गिर गए हैं। नगरनिगमकर्मी इन पेड़ों को काटकर हटाने का काम कर रहे हैं। सोमवार रात में पालघर में 130 गांवों का संपर्क पेड़ गिरने व बिजली के खंभे गिरने की वजह से टूट गया था, लेकिन आपदा मोचन बल की टीम ने तेज काम कर सडक़ों पर पड़ा व्यवधान हटा दिया है। अब सिर्फ 22 गांवों का संपर्क टूटा हुआ है, जिसे दोपहर तक पूर्ववत कर दिया जाएगा। बडेट्टीवार ने कहा कि ताउते तूफान के प्रभावितों को सरकार की ओर से अधिक से अधिक मदद दी जाएगी।

Similar Posts