< Back
Lead Story
केंद्र सरकार ने 14 खरीफ फसलों की बढ़ाई MSP, मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी जानकारी
Lead Story

केंद्र सरकार ने 14 खरीफ फसलों की बढ़ाई MSP, मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी जानकारी

Deepika Pal
|
19 Jun 2024 9:45 PM IST

केंद्र सरकार की केंद्रीय कैबिनेट में आज बुधवार को बड़ा फैसला लिया गया है जिसमें 14 खरीफ फसलों की न्यूनतम समर्थन कीमत (MSP) में बढ़ोतरी की है।

नई दिल्ली: MSP Price Hike केंद्र सरकार की केंद्रीय कैबिनेट में आज बुधवार को बड़ा फैसला लिया गया है जिसमें 14 खरीफ फसलों की न्यूनतम समर्थन कीमत (MSP) में बढ़ोतरी की है धान की नई MSP अब 2,300 रुपए होगी। इस कैबिनेट (Central Cabinet) ने फैसले को लेकर केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जानकारी दी है।

जानिए किन फसलों की कितनी हुई एमएसपी

केंद्र सरकार के फैसले के तहत कपास की नई MSP 7,121 रुपए तय की गई है तो वहीं पर इसकी एक दूसरी किस्म की नई MSP 7,521 रुपए कर दी गई है जिसके बीच का अंतर 501 रुपए ज्यादा है। बताया जा रहा है कि, नई MSP से सरकार पर 2 लाख करोड़ रुपए का बोझ बढ़ेगा। यह पिछले फसल सीजन की तुलना में 35 हजार करोड़ रुपए ज्यादा है।

इसके अलावा केंद्रीय कैबिनेट ने मक्का और दालों की मिनिमम सपोर्ट प्राइस (MSP) में बढ़ोतरी की है। जिसमें तुअर दाल की MSP को 550 रुपए प्रति क्विंटल और उड़द दाल की MSP को 450 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ाने का फैसला किया गया है।

जानिए क्या होता हैं MSP

केंद्र सरकार द्वारा रबी और खरीफ की फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) लगाई जाती है। इसे समझे तो एक ऐसा गारंटीड मूल्य है जो किसानों को उनकी फसल पर मिलता है। भले ही बाजार में उस फसल की कीमतें कम हो। अगर किसी कारणवश बाजार की स्थिति उतार और चढ़ाव वाली होती हैं तो फिर भी किसानों को इसकी सरकार द्वारा न्यूनतम कीमत दी जाती है।

बताते चलें कि, सरकार द्वारा हर फसल सीजन से पहले CACP यानी कमीशन फॉर एग्रीकल्चर कॉस्ट एंड प्राइजेज की सिफारिश पर MSP तय करती है। इससे किसानों को उनकी फसल की लागत की सही कीमत मिलती हैं


Similar Posts