< Back
Lead Story
Ola और Uber की नीतियों पर केंद्र सरकार सख्त, किराया भेदभाव पर मांगा जवाब
Lead Story

Ola और Uber की नीतियों पर केंद्र सरकार सख्त, किराया भेदभाव पर मांगा जवाब

Deepika Pal
|
23 Jan 2025 5:34 PM IST

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने एक्स पर पोस्ट कर यह जानकारी दी है साथ ही Ola और Uber कंपनियों की पॉलिसी पर जवाब मांगा है।

Ola-Uber News: हाल ही में Ola और Uber सेवाओं पर केंद्र सरकार की गाज गिरी है। इसमें अलग-अलग फोन यूजर्स के लिए किराया अलग क्यों जैसे सवाल उठाए गए है। दरअसल केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने एक्स पर पोस्ट कर यह जानकारी दी है साथ ही इन कंपनियों की पॉलिसी पर जवाब मांगा है।

एक ही जगह के लिए अलग किराया क्यों

आपको बताते चलें कि, उपभोक्ता मामलों के मंत्री प्रल्हाद जोशी ने आज गुरुवार को Ola और Uber जैसी परिवहन सेवाओं की नीतियों को लेकर बात कही है। कहा कि उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) ने कैब सेवा प्रदाता ओला और उबर को उपयोगकर्ता के मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉयड या आईओएस के आधार पर एक ही जगह की यात्रा के लिए कथित रूप से अलग-अलग मूल्य निर्धारण के लिए को नोटिस जारी किया है।

पहले ही जारी कर चुके हैं चेतावनी

आपको बताते चलें कि, इस मामले से पहले ही केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने पिछले महीने उपभोक्ता शोषण को कतई बर्दाश्त नहीं करने की बात कही थी और सीसीपीए से इन आरोपों की गहन जांच करने को कहा था। इसके बाद भी Ola-Uber जैसी कंपनियों की सेवाओं पर अपारदर्शिता नजर आई है। बता दें कि, दिसंबर 2024 में एक यूजर ने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर की थी जिसमें एक विशेष स्थान के लिए कथित तौर पर अलग-अलग किराए दिखाए गए थे उस दौरान काफी बवाल मचा था।

Similar Posts