< Back
Lead Story
मकर संक्रांति त्योहार को बनाना है खास, भारत की इन जगहों पर करें सेलिब्रेशन
Lead Story

Makar Sankranti Celebration: मकर संक्रांति त्योहार को बनाना है खास, भारत की इन जगहों पर करें सेलिब्रेशन

Deepika Pal
|
12 Jan 2025 7:47 PM IST

मकर संक्रांति के मौके पर ऋतु परिवर्तन भी होता है। यहां पर घूमने के लिए कई जगहें है जहां पर आप सेलिब्रेशन कर सकते हैं।

Makar Sankranti Celebration spots: मकर संक्रांति का त्योहार 14 जनवरी को मनाया जाएगा। इस खास मौके पर हर भारत के राज्यों में अलग - अलग तरीके से मनाया जाता हैं। इस शुभ दिन पर लोग भरपूर फसल के लिए प्रकृति को धन्यवाद देते हैं और आने वाले वर्ष में समृद्धि का स्वागत करते हैं, ये त्योहार भगवान सूर्य को अर्घ्य देकर मनाया जाता है।

नई शुरुआत के रूप में मनाया जाता हैं मकर संक्रांति

आपको बताते चलें कि, मकर संक्रांति के मौके पर यह फसल और नई शुरुआत का एक आनंदमय उत्सव है, मकर संक्रांति के मौके पर पूरे देश में तरह-तरह की मान्यताएं देखने को मिलते हैं। यह सूर्य के मकर राशि में परिवर्तन का प्रतीक है, जिसे आशा और नई शुरुआत के रूप में देखा जाता है. मकर संक्रांति के मौके पर ऋतु परिवर्तन भी होता है।

इन जगहों पर घूमने का बनाएं प्लान

आपको बताते चलें मकर संक्रांति पर घूमने के लिए कई जगहें है जहां पर आप सेलिब्रेशन कर सकते हैं।

पुणे

महाराष्ट्र के इस शहर में मकर संक्रांति का दिन बेहद खास होता है यहां सेलिब्रेशन कर सकते हैं। पुणे में मेले, पतंगबाजी और तिलगुड़ का आदान-प्रदान किया जाता हैं।पुणे की सबसे खास बात ये है कि यहां लोग सद्भावना के संकेत के रूप में “तिलगुड़ घ्या, गोड़ गोड़ बोला” जैसे वाक्यों का इस्तेमाल करते हैं। पूरन पोली और तिलगुल लड्डू इस मौके पर घरों में बनाए जाते हैं।

वाराणसी

उत्तरप्रदेश के वाराणसी में आप मकर संक्रांति का प्लान कर सकते हैं। मकर संक्रांति के मौके पर वाराणसी के घाट हजारों श्रद्धालुओं से भर जाते हैं जो स्नान अनुष्ठान के लिए इस पवित्र स्थान पर आते हैं। आप बनारस में हैं तो काशी विश्वनाथ मंदिर और दशाश्वमेध घाट जैसे जगहों को एक्सप्लोर करना बिल्कुल न भूलें।

जयपुर

राजस्थान की राजधानी में आप मकर संक्रांति पर घूमने का प्लान कर सकते हैं। इस दिन यहां लोग छत पर पतंग उड़ाते हैं. अगर आप मकर संक्रांति के मौके पर जयपुर में हैं तो यहां गजक और तिल के लड्डू जैसी डिशेज का आनंद जरूर लें। इस दौरान आप नाहरगढ़ किला, अल्बर्ट हॉल म्यूजियम और हवा महल घूमने जा सकते हैं।

Similar Posts