< Back
Lead Story
CG CBI Raid

CG CBI Raid  

Lead Story

CBI Raid: अयोध्या में छावनी परिषद बोर्ड में सीबीआई की रेड, सपा ने लगाया था भ्रष्टाचार का आरोप

Gurjeet Kaur
|
5 Sept 2024 1:23 PM IST

CBI Raid : उत्तरप्रदेश। अयोध्या में छावनी परिषद बोर्ड में सीबीआई की एक टीम छापेमारी के लिए पहुंची है। बीते दिनों सपा नेता पवन पांडे ने बोर्ड पर 25 करोड़ रुपए के घोटाले का आरोप लगाया था। इसके बाद गुरुवार को सीबीआई की टीम जांच के लिए पहुंची है। सीबीआई अधिकारी दो गाड़ियों में बी भरकर आए हैं।

जानकारी के अनुसार, छावनी बोर्ड कार्यालय में सीबीआई के अधिकारी सुबह से पहुंच गए थे। यहां दस्तावेजों की जांच की जा रही है। इसके अलावा कुछ कर्मचारियों से पूछताछ भी की जा रही है। यह पूरा मामला 25 करोड़ रुपए के घोटाले से जुड़ा है।

समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व विधायक पवन पांडे ने रक्षा मंत्रालय से मामले की जांच करने की मांग की थी। उनका आरोप था कि, करीब 25 करोड़ का टेंडर निकाला गया। इसके बाद जिस कोड से टेंडर निकला उसी कोड से टेंडर डाला गया। यह भ्रष्टाचार का स्पष्ट प्रमाण है।

पूर्व विधायक पवन पांडे ने यह आरोप भी लगाया था कि, बिना नोटिस के सफाई कर्मचारियों को निकाल दिया गया था। उन्होंने कहा था कि, इस मामले में जांच दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

Similar Posts