< Back
Lead Story
CBI ने NEET पेपर लीक मामले में आरोपियों को किया गिरफ्तार, छात्रों के लिए बुक करते थे कमरे

CBI ने NEET पेपर लीक मामले में आरोपियों को किया गिरफ्तार

Lead Story

CBI ने NEET पेपर लीक मामले में आरोपियों को किया गिरफ्तार, छात्रों के लिए बुक करते थे कमरे

Gurjeet Kaur
|
27 Jun 2024 3:34 PM IST

CBI NEET Paper Leak : दोनों आरोपियों को सीबीआई ने पटना से गिरफ्तार किया है।

CBI NEET Paper Leak : बिहार। सीबीआई ने नीट - पेपर लीक मामले में आरोपियों का नकेल कसनी शुरू कर दी है। इस मामले में सीबीआई ने पहली गिरफ्तारी की है। दो आरोपी पटना से गिरफ्तार किए गए हैं। इनमें से एक का नाम मनीष प्रकाश और दूसरे का नाम आशुतोष है। दोनों आरोपी छात्रों के लिए कमरा बुक किया करते थे।

सीबीआई ने बिहार की EOU से जांच अपने हाथ में ली थी। दोनों आरोपी पटना से ही गिरफ्तार किए गए हैं। दोनों पर आरोप है कि, इन लोगों ने नीट - यूजी परीक्षा से पहले छात्रों के लिए रहने की व्यवस्था की थी। यहां छात्रों को पेपर रटवाया गया था। सीबीआई ने दोनों को पूछताछ के लिए बुलाया था फिर गिरफ्तार कर लिया।

बुधवार को सीबीआई ने पेपर लीक के मुख्य आरोपी संजीव मुखिया को भी गिरफ्तार करने की कोशिश की थी, जो नालंदा गांव से फरार है। सीबीआई के अधिकारियों को संदेह है कि, मुखिया नेपाल भाग गया है। एजेंसी को एक आरोपी सिकंदर यादवेंदु के बारे में भी जानकारी मिली है, जिसे बिहार पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। यादवेंदु ने कथित तौर पर चार परीक्षार्थियों को ‘सेटर’ नीतीश कुमार और अमित आनंद से मिलवाया था।

बता दें कि, मनीष और आशुतोष दोनों दोस्त हैं। मनीष के कहने पर ही आशुतोष ने लर्न एंड प्ले स्कूल छात्रों के लिए बुक किया था। यहीं से नीट का जला हुआ पेपर भी मिला था। इस जले हुए पेपर के आधार पर ही बिहार ईओयू ने जांच की थी। पेपर के सीरियल नंबर से पता चला कि, यह हजारीबाग के ओऐसिस स्कूल से लीक हुआ था। यहीं से संजीव मुखिया का नाम भी पेपर लीक में सामने आया था।

Similar Posts