< Back
Lead Story
प्रोड्यूसर एकता कपूर समेत मां शोभा कपूर पर Posco एक्ट के तहत केस दर्ज , सामने ये वजह
Lead Story

Ekta Kapoor: प्रोड्यूसर एकता कपूर समेत मां शोभा कपूर पर Posco एक्ट के तहत केस दर्ज , सामने ये वजह

Deepika Pal
|
20 Oct 2024 6:35 PM IST

वेब सीरीज की दुनिया की जानी - मानी प्रोड्यूसर एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर के खिलाफ पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Mumbai: टीवी शोज और वेब सीरीज की दुनिया की जानी - मानी प्रोड्यूसर एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर के खिलाफ पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। बताया गया कि, एक वेब सीरीज में अश्लील कंटेंट दिखाए जाने को लेकर एक्ट में कार्रवाई की गई है। बता दें कि, इसके खिलाफ मुंबई के बोरीवली थाने में मामला दर्ज किया गया है।

किस वजह से हुई कार्रवाई

बताया जा रहा है कि, प्रोड्यूसर एकता कपूर की वेब सीरीज ' गंदी बात’ के सीजन 6 के एक एपिसोड में नाबालिग लड़कियों के अश्लील दृश्य दिखाए गए थे जो फरवरी 2021 से अप्रैल 2021 के बीच ‘ऑल्ट बालाजी’ पर स्ट्रीम हुई थी। इसके अलावा इस वेब सीरीज में सिगरेट के विज्ञापन का इस्तेमाल करते हुए महापुरुषों और संतों का अपमान किया गया है, जिसकी वजह से शिकायतकर्ता की भावनाओं को ठेस पहुंची है।

पॉस्को एक्ट के तहत आरोप किए दर्ज

इस मामले में शिकायतकर्ता की रिपोर्ट पर पोक्सो के साथ इस वेब सीरीज कंटेंट की वजह से इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट 2000, वुमन प्रोहिबिशन एक्ट 1986 और सिगरेट्स-अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम 2003 जैसे कानूनों का भी उल्लंघन किया गया है। इस मामले में मुंबई के बोरीवली स्थित एमएचबी पुलिस थाने में स्थानीय नागरिक ने ऑल्ट के पूर्व प्रोड्यूसर एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर की शिकायत की थी।

चाइल्ड अश्लील कंटेंट को लेकर SC ने सुनाया था फैसला

आपको बता दें कि, बच्चों से जुड़े अश्लील कंटेंट को लेकर 27 सितंबर 2024 को सुप्रीम कोर्ट ने बच्चों को लेकर इस तरह का अश्लील कंटेंट देखना, पब्लिश करना और डाउनलोड करने को लेकर आरोप लगाया गया था।

Similar Posts