< Back
Lead Story
इंडो यूएस स्पेस मिशन के लिए चुने गए कैप्टन शुभांशु शुक्ला, जल्द होगा जाने की तारीख का ऐलान
Lead Story

इंडो यूएस स्पेस मिशन के लिए चुने गए कैप्टन शुभांशु शुक्ला, जल्द होगा जाने की तारीख का ऐलान

Deepika Pal
|
2 Aug 2024 10:10 PM IST

हाल में भारत ने इंडो यूएस स्पेस मिशन के लिए अपना प्राइम एस्ट्रोनेट चुन लिया। इसकी जानकारी इसरो ने दी है।

Indo US Space Mission: भारत के अंतरिक्ष युग में लगातार कुछ न कुछ प्रयोग होते जा रहे हैं हाल में भारत ने इंडो यूएस स्पेस मिशन के लिए अपना प्राइम एस्ट्रोनेट चुन लिया। इसकी जानकारी देते हुए इसरो ने बताया कि, ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला इस मिशन के मुख्य अंतरिक्ष यात्री होंगे तो उनका साथ निभाने के लिए बैकअप के तौर पर कैप्टन प्रशांत नायर भी जुड़ेंगे।

स्पेस स्टेशन जाने की तारीख का नहीं हुआ एलान

इसकी आगे की जानकारी देते हुए इसरो ने बताया कि, चुने गए नए अंतरिक्ष यात्री के तौर पर शुभांशु कब मिशन के लिए जाएंगे इसकी तारीख अभी सामने नही आई है। जानकारी में बस बताया जा रहा है कि, दोनों की इस महीने के पहले हफ्ते से ट्रेनिंग शुरू हो जाएगी। ISRO ने बताया कि मानव अंतरिक्ष उड़ान केंद्र (एचएसएफसी) ने ISS के लिए अपने आगामी एक्सिओम-4 मिशन के लिए अमेरिका स्थित एक्सिओम स्पेस के साथ अंतरिक्ष उड़ान समझौता (एसएफए) किया है।

इस मिशन से गगनयान मिशन को मिलेगी मदद

आपको बताते चलें कि, ISRO ने आगे की जानकारी स्पष्ट करते हुए कहा, '4 गगनयात्रियों में से नेशनल मिशन असाइनमेंट बोर्ड ने शुभांशु और प्रंशात का चयन किया है। इंडो यूएस स्पेस मिशन करार से भारत को अपने आगामी गगनयान मिशन को पूरा करने में मदद मिलेगी।'

Similar Posts