< Back
Lead Story
योगी सरकार को एक और झटका, कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान ने दिया इस्तीफा
Lead Story

योगी सरकार को एक और झटका, कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान ने दिया इस्तीफा

स्वदेश डेस्क
|
12 Jan 2022 4:37 PM IST

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में राजनीतिक घटनाक्रम तेजी से घट रहे है। भाजपा और सपा में इस्तीफों का दौर चल रहा है। इसी कड़ी में आज योगी सरकार के एक और कैबिनेट मंत्री ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा भेज दिया। 24 घंटों में भाजपा के लिए ये दूसरा झटका है। इससे पहले स्वामी प्रसाद मौर्या ने पार्टी और मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था।

कैबिनेट मंत्री पद से इस्तीफा भेजने वाले दारा सिंह चौहान ने कहा कि सरकार की पिछड़ों, वंचितों, दलितों, किसानों और बेरोजगार नौजवानों की घोर उपेक्षा पूर्ण रवैया से आहत होकर वह मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछड़ों और दलितों के आरक्षण के मुद्दे पर भी खिलवाड़ किया गया है। उन्होंने राज्यपाल को अपना इस्तीफा देते हुए मंत्रिमंडल के कार्य से खुद को अलग कर लिया है।

Similar Posts