< Back
Lead Story
कैबिनेट विस्तार से पहले कैबिनेट बैठक रद्द
Lead Story

कैबिनेट विस्तार से पहले कैबिनेट बैठक रद्द

स्वदेश डेस्क
|
6 July 2021 12:49 PM IST

नईदिल्ली। केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार की चल रही अटकलों के बीच बुलाई गई कैबिनेट बैठक रद्द हो गई। सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री इसी सप्ताह मंत्रिमंडल का विस्तार कर सकते है। जिसे लेकर भाजपा के शीर्ष संगठन स्तर पर इसकी तैयारियां शुरू हो गई है। इस विस्तार में करीब डेढ़ दर्जन मंत्रियों को शामिल किया जा सकता है। इससे ज्यादा मंत्रालय संभाल रहे कई मंत्रियों का बोझ भी कम किया जा सकता है।

मंत्रिमंडल विस्तार की संभावनाओं के बीच राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया, असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल नारायण राणे को दिल्ली बुलाने के लिए कहा गया है। बता दें की इस बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा आदि कई नेता इसमें शामिल होने वाले थे। अब यह बैठक कब होगी, इसकी जानकारी नहीं दी गई है। केंद्रीय मंत्रिमंडल के संभावित विस्तार के बारे में पूछे जाने पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कहते हैं, ''मैं इस पर टिप्पणी नहीं कर सकता.''

Similar Posts