< Back
Lead Story
महाराष्ट्र में 12 जुलाई को हो सकता है मंत्रिमंडल विस्तार, 13 मंत्री लेंगे शपथ
Lead Story

महाराष्ट्र में 12 जुलाई को हो सकता है मंत्रिमंडल विस्तार, 13 मंत्री लेंगे शपथ

स्वदेश डेस्क
|
9 July 2022 4:39 PM IST

मुंबई। महाराष्ट्र में शिवसेना के एकनाथ शिंदे गुट और भाजपा के गठबंधन की सरकार बने एक सप्ताह बीत गया है। अब सभी की नजर मंत्रिमंडल के गठन पर है। बताया जा रहा है की आगामी 12 या 13 जुलाई को मुख्यमंत्री शिंदे सरकार में नए मंत्रियों को शामिल कर सकते है। पहले विस्तार में 13 मंत्रियों को शपथ दिलाई जा सकती है। जिसमें 8 मंत्री भाजपा और 5 मंत्री शिंदे गुट के होंगे।

महाराष्ट्र सरकार के मंत्रिमंडल गठन के लिए शिंदे और फडणवीस दिल्ली में बैठकें कर रहे है। गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात कर रहे है। हालांकि सभी नेता इस मुलाकात को एक शिष्टाचार भेंट बता रहे है। लेकिन राजनीतिक जानकार इस मुलाकात को सरकार के विस्तार से जोड़ कर देख रहे है। बताया जा रहा है की कल शुक्रवार देर रात गृहमंत्री अमित शाह के घर हुई बैठक के बाद ये निर्णय लिया गया है। अमित शाह ने इस बार मंत्रिमंडल में नए चेहरों को शामिल करने के लिए कहा है। ऐसे में माना जा रहा है की पिछली सरकार में शामिल रहे कई बड़े नाम इस बार मंत्री मंडल से बाहर हो सकते है।

Similar Posts