< Back
Lead Story
महाराष्ट्र में हुआ कैबिनेट विस्तार, भाजपा-शिंदे गुट के 9-9 विधायक हुए मंत्रिमंडल में शामिल
Lead Story

महाराष्ट्र में हुआ कैबिनेट विस्तार, भाजपा-शिंदे गुट के 9-9 विधायक हुए मंत्रिमंडल में शामिल

स्वदेश डेस्क
|
9 Aug 2022 12:45 PM IST

मुंबई। महाराष्ट्र में मुख्य मंत्री एकनाथ शिंदे सरकार का 39 दिन बाद पहला कैबिनेट विस्तार किया। राज्यपाल ने 18 मंत्रियों को शपथ दिलाई। जिसमें भाजपा के 9 तथा शिंदे गुट के 9 विधायकों को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया।


बता दें की राज्य में महाविकास आघाड़ी के पतन के बाद 30 जून को एकनाथ शिंदे ने सीएम पद की तथा देवेंद्र फडणवीस ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली थी। इसके बाद अब तक कैबिनेट का गठन नहीं हो पाया था। सोमवार को एकनाथ शिंदे तथा देवेंद्र फडणवीस के बीच हुई बैठक के बाद कैबिनेट विस्तार के बारे में चर्चा हुई। जिसमें सभी नाम तय किए गए। इसके बाद आज सुबह 12 बजे मंत्रियों को राजभवन में राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने शपथ दिलाई।

शिंदे सरकार में शामिल मंत्रियों की सूची -

शिंदे गुट के विधायक -

उदय सामंत

संदीपन भुमरे

दादा भुसे

गुलाबराव पाटिल

शंभुराज देसाई

संजय राठौड़

तानाजी सावंत

अब्दुल सत्तार

दीपक केसरकर

भाजपा गुट -

चंद्रकांत पाटिल

सुधीर मुनगंटीवार

गिरीश महाजन

राधाकृष्ण विखे पाटिल

सुरेश खाड़े

अतुल सावे

रवींद्र चह्वाण

मंगल लोढ़ा

विजय कुमार गावित

Similar Posts