< Back
Lead Story
कृषि कानूनों के वापसी प्रस्ताव को मिली कैबिनेट की मंजूरी, प्रधानमंत्री ने की थी घोषणा
Lead Story

कृषि कानूनों के वापसी प्रस्ताव को मिली कैबिनेट की मंजूरी, प्रधानमंत्री ने की थी घोषणा

स्वदेश डेस्क
|
24 Nov 2021 1:16 PM IST

नईदिल्ली। तीनों नए कृषि कानूनों की वापसी के प्रस्ताव को केंद्रीय कैबिनेट ने आज मंजूरी दे दी। प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुपर्व के दिन 19 नवंबर को कृषि कानूनों की वापसी की घोषणा की थी। हालांकि अब तक सरकार द्वारा इस बारे में आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।हालांकि अब तक सरकार द्वारा इस बारे में आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर दोपहर 3 बजे बैठक की ब्रीफिंग के दौरान इसकी जानकारी दे सकते है।

ऐसे होंगे रद्द -

जिस तरह नए कानून को बनाने के लिए संसद में प्रस्ताव लाया जाता है। उसी तरह कानून वापसी का प्रस्ताव पहले लोक सभा और फिर राज्यसभा में पेश किया जाएगा इसके बाद बहस और वोटिंग होगी। दोनों सदनों में पारित होने के बाद तीनों कृषि कानून रद्द हो जाएंगे.


Similar Posts