< Back
Lead Story
धनतेरस पर कीमती चीज खरीदना चाहते हैं आप,कम कीमत में खरीदें ये खास ज्वेलरी
Lead Story

Dhanteras: धनतेरस पर कीमती चीज खरीदना चाहते हैं आप,कम कीमत में खरीदें ये खास ज्वेलरी

Deepika Pal
|
28 Oct 2024 8:01 PM IST

धनतेरस के दिन पूजा करने के साथ नए बर्तन,सोने-चांदी के आभूषण और अन्य मूल्यवान वस्तुओं की खरीदारी करते है।

Dhanteras 2024:देश के सबसे बड़े त्योहार दिवाली के लिए तैयारियां जोरो-शोरों से जारी है जो 5 दिनों का त्योहार होता है। इसकी शुरुआत 29 अक्टूबर धनतेरस से हो रही है इस मौके पर माता लक्ष्मी और भगवान कुबेर,भगवान धन्वतरि की पूजा की जाती है। धनतेरस के दिन पूजा करने के साथ नए बर्तन,सोने-चांदी के आभूषण और अन्य मूल्यवान वस्तुओं की खरीदारी करते है। धनतेरस के दिन कोई भी मूल्यवान वस्तु की खरीददारी करने के पूरे वर्ष घर में सुख और समृद्धि लाती है।

कम बजट में खरीदें ये खास ज्वेलरी

धनतेरस के मौके पर अगर कुछ खरीदने की सोच रहे हैं तो आप कम बजट में ज्वेलरी की खरीदी कर सकते हैं इसके लिए आज हम आपको कुछ आइडियाज की जानकारी दे रहे है...

चांदी का सिक्का

धनतेरस के मौके पर आप अगर कुछ खरीदने की सोच रहे है तो आप चांदी का सिक्का खरीद सकते है। यह सबसे विशेष चीज में होती है जिसमें मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की आकृति बनी होती है। इस दिन धनतेरस के शुभ मुहुर्त में आप चांदी का सिक्का खरीद सकते है।




अंगूठी

धनतेरस के मौके पर आप अगर कुछ खरीदने की सोच रहे है तो हल्के में यह खास ज्वेलरी में से अंगूठी का ऑप्शन सबसे अच्छा है। कम बजट में आप सोना या फिर चांदी में लाइट वेट अंगूठी आप धनतेरस पर खरीद सकते हैं। इसे ऑफिस या किसी फंक्शन में पहन सकते है।




पेंडेंट और ईयररिंग्स

धनतेरस के मौके पर आप कुछ खरीद रहे हैं तो आपके लिए पेंडेंट और ईयर रिंग्स का ऑप्शन सबसे अच्छा होता है। ऑनलाइन और ऑफलाइन मार्केट में आप चाहें तो पेंडेंट और ईयररिंग्स ऐसे जैसे डिजाइन में ले सकते हैं। आप अपने चेन में डालेंगे तो आपको एक छोटा नेकलेस सेट बन जाएगा,इसके अलावा आप किसी भी डिजाइन या वेट में ईयररिंग्स खरीद सकते हैं।



नोज रिंग या पायल

धनतेरस के मौके पर आप कुछ खरीद रहे हैं तो आप सोने की नोज रिंग या फिर चांदी की पायल धनतेरस वाले दिन खरीद सकते हैं। धनतेरस के मौके पर आप छोटी सी लाइट वेट में नोज रिंग खरीद सकते हैं,इसके अलावा लाइट वेट पायल भी आप ले सकती हैं।



यह सभी चीजें खूबसूरत होने के साथ पसंद आएगी।

Similar Posts