< Back
Lead Story
ग्रेटर नोएडा में फॉर्च्यूनर कार के अंदर मिली जली हुई लाश, दोस्तों पर जिंदा जलाकर मारने का आरोप
Lead Story

Crime News: ग्रेटर नोएडा में फॉर्च्यूनर कार के अंदर मिली जली हुई लाश, दोस्तों पर जिंदा जलाकर मारने का आरोप

Gurjeet Kaur
|
23 Oct 2024 9:36 AM IST

Burnt Fortuner Car Greater Noida : उत्तरप्रदेश। ग्रेटर नोएडा में पुलिस को जलती हुई फॉर्च्यूनर कार मिली। आग बुझाने के बाद जब पुलिस ने जांच की तो कार में एक जली हुई लाश भी मिली। फॉर्च्यूनर कार में जिस व्यक्ति की लाश मिली उसकी पहचान संजय यादव के रूप में हुई है। परिजनों ने संजय यादव की हत्या का आरोप उन्हीं के दो दोस्तों पर लगाया है। बताया जा रहा है कि, ज्वेलरी को लेकर संजय यादव का कुछ विवाद चल रहा था।

जानकारी के अनुसार, उत्त्तरप्रदेश के गाजियाबाद के रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर संजय यादव अपने दो साथियों के साथ साइट पर निकले थे लेकिन देर रात दादरी के पास उनकी फॉर्च्यूनर कार जलती हुई मिली। नोयडा पुलिस ने दोनों दोस्तों को हिरासत में लिया है। आशंका है कि, हत्या के बाद संजय यादव को पेट्रोल डालकर कार में जलाया गया है।

ग्रेटर नोएडा के एडीसीपी अशोक कुमार ने बताया, "कल रात दादरी थाना क्षेत्र में एक जली हुई फॉर्च्यूनर कार देखी गई। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। कार के अंदर एक जला हुआ शव मिला, जिसकी पहचान गाजियाबाद निवासी संजय यादव के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों ने बताया कि वह अपने दो दोस्तों के साथ निकला था और ज्वैलरी को लेकर कुछ विवाद था। दोनों दोस्तों को हिरासत में ले लिया गया है। शिकायत दर्ज कर ली गई है और आगे की जांच जारी है।"

Similar Posts