< Back
Lead Story
बुरहानपुर में 6 साल की बच्ची से रेप करने वाले आरोपी का घर तोड़ने पहुंचा प्रशासनिक अमला

Burhanpur Rape case

Lead Story

बुरहानपुर में 6 साल की बच्ची से रेप करने वाले आरोपी का घर तोड़ने पहुंचा प्रशासनिक अमला

Gurjeet Kaur
|
23 May 2024 2:32 PM IST

Burhanpur Rape Case : बच्ची से रेप करने वाले आरोपी को पुलिस ने 21 मई को गिरफ्तार किया था। बच्ची 18 मई से लापता थी।

Burhanpur Rape case: मध्यप्रदेश। बुरहानपुर में 6 साल की बच्ची से रेप करके हत्या करने वाले आरोपी का घर तोड़ने प्रशासनिक अमला पहुंचा है। गुरुवार को प्रशासनिक अमला पुलिस बल के साथ आरोपी के घर पहुंचा और हथोड़ी से घर तोड़ने की कार्रवाई शुरू की। आरोपी का मकान तोड़ने के लिए अधिकारियों और पुलिस बल को मिलाकर करीब 300 लोग मौजूद हैं। आरोपी के घर के सामने एक टपरी भी थी जिसे जेसीबी से हटाया गया।

बच्ची से रेप करने वाले आरोपी को पुलिस ने 21 मई को गिरफ्तार किया था। बच्ची 18 मई से लापता हुई थी। घर के पास ही उसका शव बरामद हुआ था। जांच में बच्ची के साथ रेप और उत्पीड़न की पुष्टि हुई थी। पुलिस को पड़ोसी पर शक था। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी फिलहाल पुलिस की हिरासत में है। उसके खिलाफ पोस्को एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।

मकान तोड़ने से पहले दिया गया था नोटिस :

नगर निगम द्वारा आरोपी का अवैध कब्जा तोड़ने से पहले नोटिस जारी किया गया था। इस नोटिस की एक प्रति आरोपी के घर के बाहर भी लगाई गई थी। जानकारी के अनुसार मकान आरोपी के पिता के नाम पर है। नगर निगम ने माकन खाली करने के लिए 24 घंटे का समय दिया था।

बिना अनुमति मकान निर्माण :

आरोपी के घर के बाहर लगे नोटिस के अनुसार यह मकान बिना अनुमति के बनाया गया था। इसलिए मकान को तोड़ा जा रहा है। आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर लोगों ने कलेक्टर कार्यालय में प्रदर्शन भी किया था। बच्ची के परिजन आरोपी के लिए फांसी की सजा की मांग कर रहे हैं।

Similar Posts