< Back
Lead Story
मुरैना में गोवंश की हत्या के आरोपियों के घर चला बुलडोजर, अब तक 6 गिरफ्तार

मुरैना में गोवंश की हत्या के आरोपियों के घर चला बुलडोजर

Lead Story

मुरैना में गोवंश की हत्या के आरोपियों के घर चला बुलडोजर, अब तक 6 गिरफ्तार

Gurjeet Kaur
|
26 Jun 2024 1:15 PM IST

Morena News : 21 जून को बजरंग दल ने एक घर में गोमांस रखे होने की शिकायत की थी।

Morena News : मध्यप्रदेश। मुरैना में गोवंश की हत्या के आरोपियों के घर बुलडोजर चल गया है। पुलिस - प्रशासन ने मिलकर दो आरोपियों के घर ढहा दिए हैं। अब तक 6 आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है वहीं 3 आरोपी अब भी फरार हैं। पुलिस ने इस मामले में कुल 9 लोगों को आरोपी बनाया था।

बता दें कि, 21 जून को बजरंग दल ने एक घर में गोमांस रखे होने की शिकायत की थी। इस मामले में लोगों ने सख्त एक्शन लिए जाने की मांग की थी। नेशनल हाईवे जाम करके प्रदर्शन भी किया गया था। बुधवार को आरोपी जफ्फार खान और असगर खान के घर पर बुलडोजर चलाया गया है। प्रशासन का कहना है कि, दोनों आरोपियों के घर अवैध कब्जा करके बनाए गए थे।

इस मामले में पुलिस ने बताया कि, बंगाली कॉलोनी में 21 जून को शिकायत की थी। जिसके बाद जफ्फार खान, असगर खान, शम्मी, अफसर, रेतुआ, बिश्नोई, मौसम, इकरार और साहू पर मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में असगर खान और रेतुआ पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत मामला दर्ज किया गया था।

Similar Posts