< Back
Lead Story
Bhopal Central Jail के बाहर BJYM  नेता की हत्या करने वाले आरोपी के घर चला बुलडोजर

Bhopal Central Jail के बाहर BJYM नेता की हत्या करने वाले आरोपियों के घर चला बुलडोजर

Lead Story

Bhopal Central Jail के बाहर BJYM नेता की हत्या करने वाले आरोपी के घर चला बुलडोजर

Gurjeet Kaur
|
1 Jun 2024 12:08 PM IST

Bhopal Central Jail Surendra Kushwaha Murder Case : इस मामले में अब तक पुलिस ने 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Bhopal Central Jail : भोपाल, मध्यप्रदेश। सेंट्रल जेल के बाहर भाजयुमो नेता सुरेंद्र कुशवाहा (Surendra Kushwaha) की हत्या करने वाले आरोपी के घर प्रशासन का बुलडोजर चल गया है। शनिवार को प्रशासन ने पंचशील नगर में तीन मंजिला बिल्डिंग को गीतरा दिया। प्रशासनिक अमले का कहना था कि, यह अवैध निर्माण था। इस मामले में अब तक पुलिस ने 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

जिस आरोपी ने माकन पर आज बुलडोजर चलाया गया है इस समय वह फरार है। एक दिन पहले उसकी दूकान को भी सील किया गया था। पंचशील नगर में शनिवार सुबह नगर निगम प्रशासन भारी सुरक्षा बल के साथ पहुंचा और आरोपी के तीन मंजिला मकान को गिराने की कार्रवाई शुरू की। 17 मई को सुरेंद्र कुशवाहा की हत्या की गई थी। इस मामले में पुलिस की जांच जारी है।

अब तक कितने आरोपी गिरफ्तार :

भाजयुमो नेता सुरेंद्र कुशवाहा मर्डर केस की जांच एसआईटी द्वारा की गई। इस मामले में अब तक 8 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं। सुरेंद्र के परिजनों ने उसकी मौत के बाद शव को रोड पर रखकर जमकर हंगामा किया था। वह अपने परिवाल में एकलौता कमाने वाला था।

कैसे हुई थी हत्या :

सुरेंद्र कुशवाहा की हत्या उस समय कर दी गई थी जब वह अपने दोस्त के भाई को छोड़ने सेन्ट्रल जेल गया था। सुरेंद्र के दोस्त का भाई पेरोल पर बाहर था। पेरोल ख़त्म होने पर जब उसे सुरेंद्र और उसके साथी छोड़ने गए तो कुछ बदमाशों ने उनपर हमला कर दिया। दूसरे पक्ष ने सुरेंद्र और उसके साथियों पर चाक़ू से हमला किया था जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया था। एम्स में इलाज के दौरान सुरेंद्र की मौत हो गई थी।

Similar Posts