< Back
Lead Story
Rajendra Nagar में बुलडोजर का एक्शन, तोड़े जा रहे अवैध कब्जे

Rajendra Nagar में बुलडोजर का एक्शन, तोड़े जाए रहे हैं अवैध कब्जे

Lead Story

Rajendra Nagar में बुलडोजर का एक्शन, तोड़े जा रहे अवैध कब्जे

Gurjeet Kaur
|
29 July 2024 12:37 PM IST

Rajendra Nagar : भाजपा के नेता और महिला कार्यकर्ता चूड़ियाँ और बर्तन बजाते हुए दिल्ली में AAP सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।

Rajendra Nagar : नई दिल्ली। राजेंद्र नगर में राओ आईएएस अकेडमी (Rao IAS Academy) के बेसमेंट में पानी भरने से UPSC के तीन छात्रों की मौत के बाद सोमवार को प्रशासन हरकत में आया है। दिल्ली में संचालित 13 कोचिंगों इंस्टिट्यूट को सील किया गया था वहीं आज बुलडोजर के द्वारा अवैध कब्जे और निर्माण को हटाए जाने के लिए भी कार्रवाई की जा रही है। राओ आईएएस अकेडमी के भी अवैध कब्जे को तोड़ा जा रहा है। मौके पर पुलिस प्रशासन और अधिकारी मौजूद हैं।

बीते दिन दिल्ली में संचालित 13 कोचिंगों इंस्टिट्यूट को सील किया गया था। इनमें IAS गुरुकुल, चहस अकादमी, प्लूटस अकेदमी, साई ट्रेडिंग, AS सेतु, टॉपर्स अकादमी, दैनिक संवाद, सिविल डेली IAS कैरियर पॉवर, 99 नोट्स, विद्या गुरू, गाइडेंस IAS शामिल है।

इधर भाजपा के नेता और महिला कार्यकर्ता चूड़ियाँ और बर्तन बजाते हुए दिल्ली में AAP सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। यह प्रदर्शन पुराने राजिंदर नगर की घटना को लेकर किया गया है, जहाँ 27 जुलाई को एक कोचिंग संस्थान के बेसमेंट में पानी भर जाने से 3 छात्रों की मौत हो गई थी।

तीन यूपीएससी उम्मीदवारों की डूबने से मौत की घटना के बाद दिल्ली के पुराने राजिंदर नगर में अर्थ मूवर्स लाए गए। इसके अलावा पुराने राजिंदर नगर में कोचिंग सेंटर के गेट से टकराने वाले वाहन को पुलिस ने जब्त कर लिया है। वाहन के चालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में पुलिस ने अब तक 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें कोचिंग के मालिक भी शामिल हैं।

Similar Posts