< Back
Lead Story
संसद का बजट सत्र 29 जनवरी से होगा आरंभ, 1 फरवरी को पेश होगा बजट
Lead Story

संसद का बजट सत्र 29 जनवरी से होगा आरंभ, 1 फरवरी को पेश होगा बजट

स्वदेश डेस्क
|
14 Jan 2021 5:54 PM IST

नईदिल्ली। सत्रहवीं संसद का पांचवां सत्र 29 जनवरी से 8 फरवरी तक आयोजित होगा। इस सत्र में 1 फरवरी को बजट पेश किया जायेगा। सूत्रों के अनुसार, 29 जनवरी को दोनों सदनों के संयुक्त अधिवेशन में राष्ट्रपति के अभिभाषण के साथ होगी। बजट सत्र का पहला भाग 15 फरवरी तक आयोजित होगा। इसके बाद दूसरा भाग 8 मार्च से 8 अप्रैल तक आयोजित होगा। सात मार्च तक विभिन्न मंत्रालयों पर संसदीय स्थायी समितियां अनुदान मांगों पर चर्चा करके रिपोर्ट तैयार करेंगी।

बता दें की कोरोना महामारी के चलते मानसून सत्र की दोनों सदनों की कार्यवाही दो परियों में आयोजित हुई थी।जिसमें सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजाए तक लोकसभा की कार्यवाही हुई थी। बजट सत्र में भी इसी व्यवस्था को लागू किये जाने पर विचार चल रहा है। कोरोना महामारी के चलते सत्र आरंभ होने से पहले सभी सांसदों एवं मंत्रियों, अधिकारीयों, कर्मचारियों का कोरोना परिक्षण किया जायेगा।

Similar Posts