< Back
Lead Story
Gangster Chhota Rajan Gets Bail in Jaya Shetty Murder Case

Gangster Chhota Rajan Gets Bail in Jaya Shetty Murder Case 

Lead Story

Jaya Shetty Murder Case: बॉम्बे हाई कोर्ट ने गैंगस्टर छोटा राजन को दी जमानत, जया शेट्टी हत्याकांड मामले में काट रहा था सजा

Deeksha Mehra
|
23 Oct 2024 11:47 AM IST

Gangster Chhota Rajan Gets Bail in Jaya Shetty Murder Case : मुंबई। बॉम्बे हाईकोर्ट ने 2001 के जया शेट्टी हत्या मामले में गैंगस्टर छोटा राजन को बुधवार 23 अक्टूबर को जमानत दे दी है। उसे इस साल की शुरुआत में दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। न्यायमूर्ति रेवती मोहिते डेरे और न्यायमूर्ति पृथ्वीराज चव्हाण की खंडपीठ ने उसे एक लाख रुपये की शर्त के साथ जमानत दी है। हालांकि, वह अन्य आपराधिक मामलों के चलते अभी भी जेल में रहेगा। जया शेट्टी मध्य मुंबई के गामदेवी में गोल्डन क्राउन होटल की मालकिन थीं। उन्हें मुंबई की मकोका कोर्ट के विशेष न्यायधीश एम एम पाटिल ने दोषी ठहराया था।

ये है पूरा मामला

4 मई 2001 को जया शेट्टी को छोटा राजन गिरोह के दो कथित सदस्यों ने गोल्डन क्राउन होटल की पहली मंजिल पर गोली मार दी थी। जया शेट्टी जबरन वसूली की धमकियों का सामना कर रही थीं। शेट्टी को हमले से दो महीने पहले उनकी पुलिस सुरक्षा वापस ले ली गई थी, जबकि उन्हें सुरक्षा प्रदान की गई थी। छोटा राजन का असली नाम राजेंद्र सदाशिव निकालजे है, और उसका जन्म 13 जनवरी 1960 को हुआ था।

23 साल बाद आया फैसला

2001 में फिरौती देने से इनकार करने पर जया शेट्टी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। राजन के गुर्गों ने रवि पुजारी के जरिए 50 करोड़ की फिरौती मांगी थी। इस मामले में अन्य आरोपी अजय मोहिते, प्रमोद धोंडे और राहुल पावसरे को 2013 में दोषी ठहराया गया था और उन्हें भी आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। छोटा राजन को इंडोनेशिया में गिरफ्तार किया गया था और अक्टूबर 2015 में भारत लाया गया था। तब से वह उच्च सुरक्षा वाले तिहाड़ जेल में बंद है। छोटा राजन कभी दाऊद इब्राहिम का करीबी था, लेकिन 1993 के मुंबई सीरियल ब्लास्ट के बाद उसने दाऊद गैंग से अलग होने का निर्णय लिया।

Similar Posts